काली पट्टी बांध कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा नवीन पेंशन योजना का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बांह में काली पट्टी बांधकर जमकर विरोध किया एवं पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अजमतगढ़,बीआरसी केंद्रअजमतगढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट,खंड विकास कार्यालय हरैया,खंड शिक्षा कार्यालय हरैया पर कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली योजना की मांग की गई। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नारेबाजी के दौरान लोगों ने जमकर सरकार के विरुद्ध अपनी भड़ास निकाली और कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना चाहिए जिससे कि जो कर्मचारियों को भविष्य के लिए सुविधाजनक साबित हो। पूर्व में जो नवीन पेंशन योजना लागू की गई वह कर्मचारियों के लिए अभिशाप के बराबर है पर सरकार द्वारा विभिन्न संगठनों की मांग के बावजूद पुरानी पेंशन बहाली योजना को तैयार नहीं हो रही है। यदि कर्मचारी की पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया जा रहा है तो नेताओं व सांसदों को भी अपना पुरानी पेंशन योजना को छोड़ देना होगा। जीयनपुर सीएचसी के बलदेव यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना ही कर्मचारियों के लिए बेहतर विकल्प है और जो भविष्य में रिटायर होने के बाद उनके जीवन में वही एकमात्र सहारा है। यदि पुरानी पेंशन को बहाल नही किया गया तो हम सरकार के खिलाफ मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ेंगे।इस दौरान डॉक्टर शौकत अली,डॉक्टर सुनील मिश्रा,डाॅक्टर एफएम सिद्दीकी,डॉक्टर राजीव वर्मा,अनिल पांडे,बृजभूषण,धर्मराज यादव,सुजीत कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment