Saturday, March 30, 2024

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ वितरण।

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ वितरण।

परीक्षा परिणाम और पुरस्कार पाकर बच्चों के खीलें चेहरे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता व स्कूल संस्थापक छेदी लाल गुप्ता,प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह एवं मुन्ना राय आदि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलितकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अजमतगढ़ स्टेट बैंक के मैनेजर जाॅयस चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे जीवन की नींव इस स्कूल में ही बनती है। सफलता के लिए निरंतरता बहुत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है। अपने अन्दर हीन भावना कभी न आने दे लक्ष्य के लिए निष्ठा से लगे रहे और अपनी गलतियों से सीखें उनकी पुनरावृत्ति न होने दे।अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजना बनाकर अध्ययन करना चाहिये। वार्षिक परीक्षा में प्रथम व द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परीक्षा फल प्राप्त करके बच्चे खुशी से झूम उठे और उनके अभिभावक भी उनकी इस खुशी को देखकर फूले नहीं समा रहे थे। वहीं उपनिरीक्षक अजमतगढ़ ओमप्रकाश ने कहा कि स्कूल में ग्रहण किये गये संस्कारों का जीवन भर प्रभाव रहता है। हमें सभी वर्ग के बच्चों को जागरूक एवं शिक्षित करना चाहिए जिससे वह समाज में और देश में अपना नाम रोशन कर सकें। उन्होने सफल छात्र और छात्राओं को बधाई दी और अच्छी सफलता के लिए निरंतर लगे रहने की सलाह दी। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया और अभिभावकों को विद्यालय पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद देने के साथ-साथ आश्वस्त किया कि आगे चलकर भी विद्यालय उनकी आशाओं पर खरा उतरेगा और बच्चों के विकास के लिए सभी आयामों में उत्कृष्ट प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।इस दौरान बबीता सिंह,राजेश यादव, जितेंद्र कुमार,अंशिका,कुमकुम,निकिता,सुभ्ररा,रंजना, कंचन,वंदना,तनु,समृति आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment