Friday, March 8, 2024

जीयनपुर में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात शिव की बारात में जमकर उड़े अबीर-गुलाल।

जीयनपुर में बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात,शिव की बारात में जमकर उड़े अबीर-गुलाल।

शिव बारात में डीजे की धुन पर जमकर नाचे युवा।

मनमोहक झांकियों के साथ वृंदावन से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व पर बैंड बाजा के साथ निकली शिव की बारात जमकर उड़े अबीर गुलाल बारात में थिरके कस्बे के लोग। जीयनपुर के कोईरिया के पोखरा से वर्षों के परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भव्य रुप से देर शाम 4:00 बजे विधि-विधान पूर्वक धूमधाम के साथ बैंड बाजा डीजे के साथ शिव बारात निकली जिसमें कस्बे के लोग जमकर गुलाल अबीर उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए तो वही भांग की मस्ती में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीयनपुर दोहरीघाट मार्ग से होते हुए आजमगढ़ मार्ग व कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान कस्बे वासी युवाओं ने शिव बारात का आनंद लिया तो वही जीयनपुर कोतवाल विवेक पान्डेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहें। एक घंटा आवागमन में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान साधु संत और भक्त गढ़ भजन कीर्तन करते रहे। इस दौरान मुख्य रुप से आनंद तिवारी,ज्ञानेंद्र मिश्रा,पुरुषोत्तम यादव, दीपक गुप्ता,डब्लू गुप्ता,विशाल यादव,शिवदान चौरसिया,सन्तोष चौरसिया,मुकेश जायसवाल,अनिल सोनकर,सतीश सोनकर,दिनेश पाठक,मुन्ना यादव,विपिन जायसवाल,हरिशंकर यादव,सुनील सोनी,आलोक चौरसिया,हिमांशु जायसवाल,शेषविंद बरनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिला उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment