Sunday, March 31, 2024

नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जिया के नाम तीन स्वर्ण पदक।

नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप  में जिया के नाम तीन स्वर्ण पदक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की जिया राय ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेई सेंटर फॉर डिसेबिलिटी स्पोर्ट में चल रही तीन दिवसीय नेशनल पैरा स्विमिंग तैराकी की तीनों स्पर्धाओं का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। जिया की सफलता से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।
उन्होंने टीम महाराष्ट्र के लिए 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में भाग लिया। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ तीनो स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र टीम टूर्नामेंट की उपविजेता रही। इस टूर्नामेंट में कुल इक्कीस टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता  का आयोजन पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 29 मार्च से 31 मार्च तक किया गया था। जिया ने इससे पहले बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। तैराक के प्रदर्शन को पेरिस में पैरा ओलंपिक 2024 के चयन के लिए गिना जाएगा जो अगस्त - सितंबर 24 में निर्धारित है। 
03 दिसंबर 23 को जिया राय को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा विकलांगता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सुश्री जिया राय को इससे पहले प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार(पीएमआरबी)- 2022, 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों का सर्वोच्च पुरस्कार, उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार -2021, शिवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) सहित कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

No comments:

Post a Comment