सगड़ी के घाघरा गांव में लगा ट्रांसफार्मर जला।
दो विद्यालय एक अस्पताल सहित 50 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप।
बार-बार जलता है ट्रांसफार्मर, क्षमता वृद्धि के लिए ग्रामीण कई बार कर चुके हैं शिकायत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के घाघरा गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाता है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर जल गया शिकायत के बावजूद भी अभी तक इसको नहीं बदल गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घाघरा गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर जल गया। अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जलता है। ट्रांसफार्मर वृद्धि के लिए लोगों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा। 3 दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ट्रांसफार्मर जलने के कारण अस्पताल व दो विद्यालय,सात नलकूप सहित 50 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जिसके चलते 50 घरों में अंधेरा फैला हुआ है। छोटे-मोटे उद्योग धंधे बंद हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं। लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलता है। जिसकी क्षमता वृद्धि बढ़ाने की जरूरत है। जिसकी शिकायत हम लोग उच्च अधिकारियों से भी कर चुके हैं। वही इस दौरान राजनाथ,भृगुनाथ,राजेश,सुनील, चंदर आदि लोगों ने बताया कि शिकायत के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ऐसे में विद्युत विभाग का दावा कोरा साबित हो रहा है। जहां सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि हर हाल में 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा। इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।वही एसडीओ अखिलेश कुमार यादव ने बताया जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment