गाजे बाजे के साथ निकाली गई श्री रुद्रमहायज्ञ की कलश शोभायात्रा।
06 किमी दूर अखईपुर के छोटी सरजू नदी से जल लेकर यज्ञ मण्डप में आचार्य ने किया स्थापित।
दिन रात को भक्त उठायेगे रासलीला का आनंद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चकलालचन्द स्थित बाबा चौमुखी नाथ शिव मंदिर पर नौ दिवस श्री रुद्र महायज्ञ के लिए शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ जो की 23 मार्च तक मंदिर पर चलेगा जिसके लिए कलश शोभायात्रा 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गो से होते हुए छोटी सरजु नदी अखइपुर पहुंचकर घड़े में जल भरकर कन्याए सिर पर लेकर वापस लौटी और मंदिर परिसर में यज्ञमंडप में मन्त्रो चार द्वारा विधि विधान पूर्वक कलश को स्थापित कराया गया। सुबह लगभग 9:00 बजे कलश यात्रा निकालने के पूर्व आचार्य बृजेश पांडे सुरेंद्र दुबे अवधेश दुबे आदि द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना करके मंत्रोचार के द्वारा कलश को उठाया गया जो कन्याएं अपने सर पर रखकर चकलालचंद से होते हुए बहरीपुर मनिकाडीह गडेरुआ हासपुर अखईपुर के छोटी सरजू नदी के तट पर पहुंचकर जल लेकर वापस लौटी। रास्ते में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी जो मंदिर परिषर से लेकर लगभग 6 किलोमीटर दूर से जल लाया गया जहां जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा के साथ जयकारा लगाते हुए मंगल गीत गाते हुए महिलाएं और कन्याएं चल रही थी। जहां यज्ञ के संयोजक भीमा दास जो मंदिर के पुजारी हैं ने बताया कि रुद्र महायज 15 मार्च से प्रारंभ होकर 23 मार्च तक चलेगा 23 को ही पूर्ण होती की जाएगी एवं 24 को बृहद भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर पर किया गया है। जहां दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक एवं रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक वृंदावन की करुणामई रासलीला की बेहतरीन प्रस्तुति भक्तों को रास आएगी। ग्रामीणों में राजेश राय,रामलक्ष्मण सिंह, राम हरक सिंह,राजेश यादव,अनिल कुमार,प्रधान अनिरुद्ध राय,राकेश सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने यज्ञ को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की है। जिससे कि यज्ञ को सफल बनाया जा सके। वही यज्ञ आचार्य बृजेश पांडे ने लोगों से यज्ञ को सफल बनाने और यथाशक्ति दान देने की अपील की है।
No comments:
Post a Comment