जहां से चलती है गांव की सरकार वही लगा है कूड़े का अंबार।
संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा,फिर भी गांव की सरकार मौन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सफाई के नाम पर भले ही करोड़ों रुपया लुटा रही हो लेकिन आज भी कुछ गांवों में सफाई की स्थिति सरकार की मनशा के अनुकूल कतई नहीं दिखाई देती है। अजमतगढ़ ब्लॉक के चांदपार गांव में पंचायत भवन के ठीक सामने ही कचरे का ढेर लगा है। जिससे संक्रामक बिना बीमारियों के फैलने की संभावना बनी हुई है फिर भी इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।मुस्लिम आबादी वाली घनी ग्राम सभा चांदपार में लगभग 22 लाख की लागत से पंचायत भवन बना हुआ है। जहां ग्राम पंचायत के सदस्य और प्रधान बैठकर विकास की चर्चा करते हैं और योजनाओं को मूर्त रूप देते हैं। गांव के लोगों को ग्राम पंचायत भवन के माध्यम से ही तमाम योजनाओं की जानकारी और सुविधा देने की व्यवस्था की गई है।आए दिन इस रास्ते से सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना होता है। कई लोगों ने इसकी शिकायत भी की। लेकिन आज तक इस कूड़े के ढेर को हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसी जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने को कहा
जाएगा।
No comments:
Post a Comment