जीयनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों की एसडीएम ने परखी गुणवत्ता।
मस्जिद के पास कूड़ा का अंबार देख सफाई के सख्त निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने नगर पंचायत जीयनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली। हसनपट्टी मोहल्ले में स्थित मस्जिद के पास कचरे का अंबार देख कर्मचारियों को डाटा और तत्काल सफाई का निर्देश दिया। जीयनपुर कस्बे में नगर पंचायत द्वारा नाली,खड़ंजा, पोखरी का सुंदरीकरण,एटीएम पेयजल सहित कई कार्यों का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को देर शाम कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी लेने मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों को मानक के अनुरूप ही कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई वार्डों का भ्रमण किया। हसनपट्टी वार्ड में स्थित मस्जिद के पास कचरे का ढेर और नाली की गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर्मचारियों से तत्काल साफ सफाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के मुख्य लिपिक के एकलाख अहमद,राजू यादव और हरिकेश यादव सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment