संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर होगी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था।
नई सिरे से चिन्हित किए जाएंगे विवादित मतदान केंद्र स्थल।
एसडीएम ने थानाध्यक्षों और राजस्व निरीक्षको के साथ की बैठक।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने मंगलवार को देर शाम तहसील सभागार में राजस्व और पुलिस कर्मियों की बैठक में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को फिर से चिन्हित करने का निर्देश दिया।
आगामी लोकसभा चुनाव को निर्भय और सब कुशल संपन्न करने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित 72 संवेदनशील और 42 अति संवेदनशील मतदान केंद्र को नए सिरे से जांच कर चिन्हित करने पर विचार विमर्श किया गया। एसडीएम ने सर्कल के सभी थानाध्यक्ष और राजस्व निरीक्षक से एक-एक बूथ की क्रमवार समीक्षा की। उप जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को भय मुक्त संपन्न करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र की नए सिरे से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद इन्हें संवेदनशील और अति संवेदनशील घोषित किया जाएगा।अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। बैठक में उपजिलाधिकारी न्यायिक राजकुमार बैठा, तहसीलदार विवेकानंद दुबे,उपनिरीक्षक कोतवाली जीयनपुर देवेंद्र कुमार सिंह,कप्तानगंज थाना प्रभारी विजय कुमार मौर्य सहित सगड़ी और गोपालपुर के अंतर्गत आने वाले सभी थानाध्यक्ष और राजस्व
No comments:
Post a Comment