Monday, March 11, 2024

शिकायत कर्ता को ही पुलिस ने शांति भंग में किया चालान।

शिकायत कर्ता को ही पुलिस ने शांति भंग में किया चालान।

मुख्यमंत्री,गृह सचिव,डीजीपी,पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही को लेकर भेजा प्रार्थना पत्र।

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मौके पर रास्ता बाधित न करने का दिया था दोनों पक्षो को आदेश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छिड़ी जमीन छिड़ी गांव में तीन दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सार्वजिक रास्ता पर लगे खड़ंजा को रात्रि लगभग 8:00 बजे उखाड़ कर फेंक दिया और सार्वजनिक रास्ते पर गांव के कुछ लोगों द्वारा दीवाल खड़ी कर दिया गया। जब शिकायतकर्ता उमेश मौर्य पुत्र फूलचंद मौर्य ने जीयनपुर पुलिस एव 112 नम्बर पर शिकायत की तो पहले खड़ंजा उखाड़ने वाले को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। बाद में शिकायत कर्ता को बुलाकर रात भर हवालात में रख कर अगले दिन शांतिभंग में चालान कर दिया जिससे दुखी मुकेश मौर्य ने सोमवार को तहसील पर ग्रमीणों के साथ पहुंच कर न्याययिक मजिस्ट्रेट राजकुमार बैठा को शिकायत कर पूर्व में 15 दिन पहले हुए खुद न्याययिक मजिस्ट्रेट द्वारा कराए गए समझौते एव गलत तरीके से शिकायत कर्ता को जेल भेजे जाने की शिकायत करते बात रखी तो न्यायिक मजिस्ट्रेट भड़क गए और जिम्मेदारी का बोझ बताने लगे। वही गांव के लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर सार्वजनिक रास्ते को खुलवाने की मांग की। ऊपर 
से ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक,गृह सचिव व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों में हरिंदर मौर्य, कमला, हरिमोहन, ब्रह्मा नन्द, अभिमन्यु आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment