संत रविदास जयंती को लेकर जीयनपुर कोतवाली पर बैठक।
बिना सूचना कार्यक्रम आयोजित करने व जुलूस निकालने पर होगी कड़ी कार्रवाई::देवेंद्र प्रताप सिंह
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर संत रविदास जयंती को लेकर आयोजकों के साथ उपनिरीक्षक जीयनपुर ने की बैठक।जीयनपुर कोतवाली पर 24 फरवरी को रविदास जयंती को लेकर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे संत रविदास जयंती के आयोजकों के साथ उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने की बैठक इस दौरान जीयनपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में आयोजक मौजूद थे। रविदास जयंती पर होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान वर्ष 2007 में राजूपट्टी व पारीपट्टी में रास्ते पर टेंट लगाने को लेकर आयोजक व मुस्लिम बच्चों में मारपीट की घटना प्रकाश में आई जिसको लेकर हल्के के सिपाहियों को सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया। वही रविदास जयंती पर निकलने वाले जुलूस और झांकी में निर्धारित फ्रीक्वेंसी पर डीजे बजाने और डीजे पर भद्दे गाने पर डांस करने पर रोक लगाई। इस दौरान रात में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी ली गई। वही किसी भी प्रकार के आयोजन की सूची मांगी,बिना सूचना के कोई भी नया कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा और ना ही जुलूस निकाला जाएगा। इस प्रकार कोई भी जुलूस सामने आने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। लोगों से कहा कि अपने-अपने रविदास जयंती में वॉलिंटियर तैनात करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्य रूप से कुमार गौरव,शुभम जैन,बीरू कुमार,मुद्रीका मास्टर, रामप्रीत,राजेश कुमार,विजय प्रताप,महेंद्र कुमार,मुन्ना भारती,अवध राज,रामकठिन, पंकज कुमार,श्रीकांत,महेश कुमार,गिरीश चंद्र भारती, गनेश कुमार, महेश प्रसाद,अंकित कुमार,बिट्टू कुमार, सुनील कुमार,मुखलाल, राजन कुमार,दीपक कुमार सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment