हंसराज चौहान बने सपा युवजन सभा के प्रदेश महासचिव कार्यकर्ताओ में हर्ष।
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का
इजहार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा सगड़ी के ग्राम सभा छपरा सुल्तानपुर टनकपुर के रहने वाले समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हंसराज चौहान को प्रदेश महासचिव मुलायम सिंह युद्ध ब्रिगेड बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोग जगह-जगह मिठाइयां बाँटकर एक दूसरे को बधाई दी। जबकि 15 वर्ष से अधिक समय से सगड़ी में सपा के लिए जुझारू कार्यकर्ता के रूप में लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटे होने का इनाम उन्हें मिला है।इस मौके पर हरिकेश विश्वकर्मा पूर्व प्रधान,सूर्यनारायण यादव पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग,संजय मौर्य अध्यक्ष विधानसभा सगड़ी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,मनोज राजभर,जगदीश यादव अध्यक्ष विधानसभा सगड़ी,सोहराब आलम,रामदरश मौर्या,घनश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment