Saturday, February 17, 2024

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप।

जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का युवक पर लगाया आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी।शुक्रवार की देर शाम को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी युवती ने थाने पर तहरीर देकर युवक पर विगत 3 वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया और बताया कि नशे की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने के साथ नशे में मांग में सिंदूर भरकर फोटो खींचकर युवती की 23 अप्रैल को होने वाली शादी को लड़का पक्ष को देकर शादी तुड़वा दिया। वहीं 13 फरवरी को विरोध करने पर युवती से मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया युवती की शुक्रवार को शिकायत पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस ने आरोपी युवक रवि प्रकाश यादव पुत्र जयराम यादव निवासी भरौली पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment