Saturday, February 3, 2024

क्षेत्र पंचायत का विकास ही मुख्य लक्ष्य--अलका मिश्रा।

क्षेत्र पंचायत का विकास ही मुख्य लक्ष्य--अलका मिश्रा।

क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यो पर की गई चर्चा।

कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने उठाये सवाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत की गई।जिसमें पिछले कार्य योजना पर परिचर्चा की गई एवं नए कार्य योजना के लिए प्रस्ताव मांगे गए।जबकि पिछले कार्य योजना में 17 करोड़ 54 लाख का प्रस्ताव पारित किया गया था वर्तमान में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों से 2024 25 के लिए कार्य योजना एक सप्ताह में चिन्हित करके मांगी गई है। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों की संख्या अधिक थी। जहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 103 है व ग्राम पंचायत की संख्या 101 है। समस्त प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे पर महिलाओं की संख्या नदारत रही। प्रमुख मुख्य रूप से बैठक में शामिल रही व चार-पांच महिलाएं ही उपस्थित हो पाई। सरकार की मनशा जो महिलाओं को आगे लाने की है वह गांव की महिलाएं प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन ली जा रही हैं। पर आगे लोग उन्हें नहीं आने दे रहे हैं। उनके स्थान पर प्रतिनिधि ही उपस्थित होकर सारे कार्यों की देखभाल कर रहे हैं।बैठक के दौरान अलका मिश्रा प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। गांव की जनता शहरों की तरह विकास चाह रही है और हम पूरा प्रयास कर रहे हैं कि नगर के क्षेत्र की तरह ही प्रत्येक गांव का विकास संभव हो सके। पिछले साल काफी कार्य किए गए हैं जहां बिजली पानी सड़क आदि से लेकर तमाम कार्यों से ब्लॉक पूरा जगमग है और करोड़ों रुपए खर्च किये गयें है। वर्तमान समय में भी हम चाहेंगे कि जिस तरह से अजमतगढ़ ब्लॉक पूरे जनपद में विकास कार्यों में प्रथम स्थान पर रहा है वह वर्ष 2024 --25 में भी प्रथम स्थान पर ही बना रहे। पूरे प्रदेश में अजमतगढ़ ब्लॉक मनरेगा का कार्य करने में प्रथम स्थान पर रहा है।वही खंडविकास अधिकारी कविता तिवारी ने कहा कि पिछले बार काफी आवास से लोग वंचित रह गए हैं पर इस बार आवास पर अधिक ध्यान दिया जाए और सूची बनाकर चिन्हित कर लें जिससे कोई भी गरीब व्यक्ति आवास से वंचित न रहे।
जो भी आवास अधूरे हैं उन्हें जल्द पूर्ण कर लिया जाए। बनकटिया गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव मूरत सिंह पटेल ने कहा कि हमारे गांव में 3 साल से सामुदायिक शौचालय बनाकर तैयार है उसका बाकायदा वेतन भी लोग ले रहे हैं। पर शौच करने के लिए कोई  जाता है तो उन्हें भगा दिया जाता है। सामुदायिक शौचालय की समस्या कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने उठाई जिस पर सदन ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। रौजा सैफनपट्टी के ग्राम प्रधान डॉक्टर मोहम्मद शाहेदीन ने कहा कि हमारे गांव में अंत्येष्टि स्थल और विकास कार्य के लिए धन चाहिए। जिस पर विचार किया गया। वहीं बैठक के दौरान स्वास्थ्य शिक्षा मनरेगा ग्रामीण विकास समाज कल्याण सहित कई विभागों की योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से अजमतगढ़ ब्लॉक जनपद में अग्रणी ब्लॉक में गिना जाने लगा है इस तरह से आगे भी गिना जाता रहेगा। यदि ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग बराबर मिलता रहा तो प्रदेश के ब्लॉकों में अजमतगढ़ ब्लॉक नंबर वन होगा। इस दौरान एडियो पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा, बीईओ कुलदीप नारायण सिंह, बीपीएम उमाशंकर मिश्र,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह सोनू,ग्राम प्रधान अरुण कुमार श्रीवास्तव,ग्राम प्रधान मनोज चौरसिया,प्रधान अनिल मिश्रा, आफताब आलम,अनिल सिंह, महेंद्र यादव,राजेंद्र यादव,जिला पंचायत सदस्य अर्जुन राम,जिला पंचायत सदस्य रामवृक्ष राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment