किन्नर ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप,बहला कर पैसा भी उड़ाया।
उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर फरियाद,कार्रवाई की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के टेकनगाढ़ा गांव के किन्नर रिया उर्फ पंकज ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को शनिवार को प्रार्थना पत्र देकर संजय कुमार नामक एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बहला फुसला कर रखा पैसा लेकर फरार होने का आरोप लगाया है।उपजिलाधिकारी सगड़ी को शिकायती पत्र देते हुए रिया किन्नर ने कहा कि संजय निवासी भुजही मोड थाना मोहम्दाबाद जिला मऊ ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। बहला फुसलाकर मेरा रखा गया काफी पैसा लेकर वह गुजरात चला गया। जानकारी लेने जब में उसके घर गई तो उसकी मां और बहन ने मिलकर मुझे मारा पीटा।किन्नर का शिकायत पत्र लेकर एसडीएम ने कोतवाल जीयनपुर से मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया और किन्नरों को कोतवाली भेजा इस दौरान दर्जनों किन्नर मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment