सगड़ी अधिवक्ता समिति चुनाव का बजा बिगुल 91 की मतदाता सूची जारी।
सगड़ी अधिवक्ता समिति ने बैठक कर चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी व एल्डर कमेटी को सौंपी।
104 सदस्यों मे से 91 करेंगे मतदान।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अधिवक्ता समिति के चुनाव का बिगुल बजते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जहाँ पुस्तकालय भवन में बैठक कर सूची जारी करते हुए अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई।सगड़ी अधिवक्ता समिति ने चुनाव की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी व एल्डर कमेटी को सौंपी दी है। दो चार दिनों के अंदर चुनाव की तिथि घोषित होने के आसार है।जहाँ कई प्रत्याशी अभी से जोड़ तोड़ करते हुए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दावते देना सुरु कर दिए है। सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर सगड़ी अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक की गई। बैठक का संचालन आशीष मिश्रा ने किया इस दौरान अधिवक्ताओं की सूची जारी की गई। सगड़ी अधिवक्ता समिति में 104 अधिवक्ता सूचीबद्ध हैं। जिनमें 91 अधिवक्ताओं को मतदान के लिए सूची जारी की गई। वहीं बैठक में चुनाव कार्यक्रम की तिथि घोषित करने के लिए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव को सकुशल मतदान करने की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी को सुपूर्द की गई। जिसके साथ ही सक्रिय अधिवक्ता समिति को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई।वहीं अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष, मंत्री,उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों को लेकर अधिवक्ताओं में चर्चा-परि चर्चा और भागदौड़ शुरू हो गई एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मणिकेश्वर मिश्रा ने बताया कि सगड़ी अधिवक्ता समिति चुनाव का कार्यक्रम जल्दी ही जारी किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह,संजय राय,अमरिंदर सिंह,दुर्गेश मिश्रा,सूर्यभान सरोज, प्रदीप राय,सुधीर राय,सोनू राय,सन्तोष कुमार,संजय कुमार,प्रेम प्रकाश यादव,प्रतीश यादव, अखिलेश राय,संजय कुमार, अरुण सिंह,पंकज दूबे,ओंकार नाथ,ब्रह्म प्रकाश चतुर्वेदी सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment