Friday, February 2, 2024

लूट, हत्या के प्रयास व छेड़खानी में वांछित,फरार की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रूपये का नगद पुरस्कार घोषित।

लूट, हत्या के प्रयास व छेड़खानी में वांछित,फरार  की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रूपये का नगद पुरस्कार घोषित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सम्पूर्णानन्द द्विवेदी निवासी जामेतुल बनात ने थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी कि 29.01.2024 को मेरी लड़की की शादी में विपक्षी राजीव राय पुत्र सतीश राय निवासी जामेतुल बनात थाना जीयनपुर द्वारा अवैध असलहा व धारदार हथियार के साथ पंडाल में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी,जेवरात की लूट तथा जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर 34/323/506/427/336/354/307/392 राजीव राय उपरोक्त आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त राजीव राय पुत्र सतीश राय उपरोक्त फरार चल रहें है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना जीयनपुर पर पंजीकृत मुकदमा में वांछित/फरार अभियुक्त राजीव राय पुत्र सतीश राय निवासी जामेतुल बनात जीयनपुर की गिरफ्तारी के लिए जनपद स्तर से अभियुक्त पर 15 हजार रूपये का नकद  पुरस्कार घोषित किया गया।

No comments:

Post a Comment