Thursday, January 11, 2024

सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण एडीएम वित्त ने किया।

सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण एडीएम वित्त ने किया।

न्यायालय के प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश।

बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर वसूली के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह ने किया इस दौरान प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दियें।वही तहसील के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर वसूली के लिए निर्देशित किया। गुरुवार के दिन में 2:00 बजे एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह ने सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। जिसमें तहसीलदार न्यायालय सहित सभी न्यायालय में लंबित प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही अमीन संग्रह की रजिस्टर का निरीक्षण कर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर वसूली के लिए निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी राजस्व वित्त आजाद भगत सिंह ने लेखागार, संग्रहालय में अग्निशमन यंत्र व साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नजारत में नोटिस तामिला का विवरण देखा वही रजिस्टर नंबर 4 में लंबित वादों का अध्ययन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एडीएम वित्त राजस्व ने निरीक्षण के बाद शाम 3:30 बजे बताया कि निरीक्षण संतोषजनक रहा कमियों को पूर्ण करने के लिए उपजिलाधिकारी डॉ0 अतुल कुमार गुप्ता व सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दूबे को निर्देशित किया। वही फाइलों के रखरखाव साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया।निरीक्षण के दौरान सगड़ी तहसील पर एसडीएम न्यायिक राजकुमार बैठा, तहसीलदार न्यायिक राजीव कुमार,नायब तहसीलदार मानवेंद्र प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह,नायब नाजिर शिखा श्रीवास्तव,गिरीश चंद्र सिंह, कानूगों निजामुद्दीन,सन्तोष श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment