Monday, January 8, 2024

दलित युवती के साथ दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज।

दलित युवती के साथ दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के एक गांव की महिला ने दो लोगों पर अपनी लड़की को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। कोतवाली क्षेत्र की दलित महिला ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 6 जनवरी 2024 की रात में गोविंद सिंह और अरविंद सिंह निवासी ग्राम बारा थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ ने दस बजे रात में अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को मेरी नाबालिक लड़की रोती हुई घर आई और घटना के बारे में जानकारी दी। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment