शहीद सौदार सिंह ने जनपद को किया था गौरवान्वित::वंदना सिंह
12 चीनियों को मारकर छिन लाये थे एसएलआर राइफल।
देश को प्रथम वीर चक्र से झूम उठा था जनपद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बलिदान स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव पुनापार के प्रांगण में प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद सौदागर सिंह के शहीद दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि एवं स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उनके चित्र पर उनके परिजनों में उर्मिला सिंह पुत्र बहु,पौत्र बधू अंजना सिंह, सत्यपाल सिंह,पूर्व विधायक वंदना सिंह व अरविंद जायसवाल आदि द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एव अतिथियो को प्रतीक चिन्ह एव अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि देश के प्रथम वीर चक्र विजेता जिन्होंने भारत चीन युद्ध 1962 के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद सौदागर सिंह अपना लोहा मनवाया। वही 12 चीनियों को मारकर देश में आए थे और 12 चीनियों की राइफल छीनकर सेना को सुपुर्द किए थे। उनके साहस को देखते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा ऐसे बहादुर का तमगा देते हुए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा उन्हें वीर चक्र से नवाजा गया था जो जनपद ही नहीं पूरा देश इस प्रथम वीर चक्र विजेता से गौरवान्वित हो उठता है। जिससे आजमगढ़ जनपद वासियों को प्रथम वीर चक्र मिलने पर झूमने पर मजबूर होना पड़ा था। जहां भारत के इस महान सपूत द्वारा चीनियों को मारते हुए अपना लोहा बनवाया था। हम ऐसे सपूत को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं स्मृति सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जयनाथ सिंह ने कहा कि अमर शहीद सौदागर सिंह ने जनपद ही नहीं देश उनके अदम्य साहस और धैर्य का लोहा माना और ऐसे सपूत को नमन करने में हम सबको आगे बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और बिन बुलाए इनके शहीद दिवस पर उपस्थित होकर इन्हें एक फूल चढ़ाकर इनकों श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहिए।आजमगढ़ के लिए वीर चक्र विजेता ने जो सम्मान प्राप्त किया वह बहुत बड़ा सम्मान है जिन्होंने पाकिस्तान भारत के युद्ध में 1965 के दौरान अदम्य साहस से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देश के लिए दिया था। सरकार ने इन्हें वीर चक्र से नवाजा था जो जनपद के लिए बड़ा सम्मान था। इस दौरान संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा ने किया व अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही ने किया।अन्य वक्ताओं में अरविंद जायसवाल पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,भाजपा नेता मनीष मिश्रा,भाजपा नेत्री अंजना सिंह,अभिषेक सिंह सोनू,विशाल यादव,राजबहादुर सिंह,राजवंत सिंह,रेनू गोस्वामी,प्रमोद यादव आदि लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment