रसुलपुर ग्राम सभा में चौपाल लगाकर सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी।
नई तकनीकि से किसानों को होगा लाभ::दिवाकर सिंह
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत रसुलपुर गांव में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसानों और ग्रामीणों को जानकारी देते हुए। भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा नित नई तकनीक के प्रयोग के लिए आए दिन गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे किसानों को काफी लाभ मिलने की संभावना है और नई तकनीक के प्रयोग से किसानों के खेतों में पैदावार दोगुनी होने के भी असार अब बढ़ने लगे हैं। जहां किसानों द्वारा नई तकनीक का प्रयोग करके गांव में लोगों को नई तकनीक के बारे में नई-नई जानकारियां दी जा रही हैं और फसलों के लिए नई तकनीक के प्रयोग करने के भी सुझाव दिए जा रहे हैं। जिससे कि लोगों को सरकार द्वारा हुमैया कराई जा रही तकनीक के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सके। भाजपा सरकार में गुन्डों और बदमाशों की खैर नहीं है। माफिया या तो जेल के अंदर हैं या ऊपर चलें गयें है। वही भाजपा नेता विजय पटेल ने कहा कि अब ड्रोन के द्वारा नैनो यूरिया एवं कीटनाशक दावों का छिड़काव खेतों में किया जा रहा है। जिससे कम समय में कम लागत में फसले अधिक पैदा की जा सकती हैं। समय के बचत के साथ-साथ ड्रोन के द्वारा जो दवाओं आदि के छिड़काव किया जा रहे हैं वह काफी लाभप्रद और बेहतर पैदावार उत्पन्न करने में सहायक होगा। वहीं तारकेश्वर ओझा ने कहा कि जिस तरह से सरकार किसानों के लिए और आम लोगों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को लाकर एक इतिहास रचा है उससे लोगों को विकास आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। विकास के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं एवं गांव को नगरों की तरह विकसित करने की जो योजना चलाई जा रही है उससे हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अजमतगढ़ शौकत अली ने कहा कि आने वाले समय में भारत एक बेहतर अर्थव्यवस्था वाला देश होगा और विकसित भारत के नाम से जाना जाएगा। जहां भारत में कृषि प्रधान देश है वहां आज नई तकनीक के द्वारा किसान अपनी पूंजी बढ़ा रहे हैं और नित्य नई तकनीक के द्वारा किसानों को लाभ मिल रहा है।जिसका लाभ किसान उठा रहे हैं।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रसूलपुर अरविंद सिंह ने भी किसानों को नई तकनीक अपनाने और रोजगार के अवसर तलाशने के लिए सुझाव दिये। इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान रसुलपुर दुलारी देवी,ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक प्रभाकर,रामजन्म सिंह,
राजमणि शर्मा,तारकेश्वर तिवारी,अमरीशचंद,नन्हे राय, अवधेश सिंह,शैलेंद्र तिवारी सहित सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment