Sunday, January 28, 2024

सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक।

कोतवाली में हुआ सैनिक बैठक में कसे पेंच।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों पर रखे नजर::विवेक पान्डेय

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में रविवार को 3:00 बजे सैनिक सम्मेलन के नाम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान प्रत्येक कर्मचारी की पेच कसते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पान्डेय ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आप लोगों का दायित्व की अपनी पैनी नजर बनाते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपराधियों पर नजर रखते हुए उन पर लगाम लगाने का प्रयास करें। साथ ही साथ यदि आपके साथ कोई समस्या शिकायत आदि हो तो उसको तत्काल सूचित करें। वह समस्या या शिकायत चाहे वह कार्यालय से हो या किसी कर्मचारी से उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा एवं उनका निस्तारण कराया जाएगा।वही उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं उन अफवाहों को ध्यान में रखते हुए उन पर नजर रखें।जिससें की अफवाहों को रोका जा सके एवं ऐसी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। पुलिस का दायित्व है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा का काम करें एवं कोई व्यक्ति प्रताड़ित न हो।यदि आपके पास कोई समस्या किसी प्रकार की आती हो तो उसे तत्काल अधिकारियों के साथ शेयर करते हुए वार्ता करें।जिससे कि उन समस्याओं का निदान किया जा सके। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना हम सबका दायित्व है और जनता को सुरक्षा देना हमारी सेवा है सेवा भाव रखते हुए हम सबको कार्य करने की जरूरत है। जिससे कि कोई हमसे डरे नहीं हमसे मित्रता पूर्वक व्यवहार कर लोग हमसे सभी समस्याएं बताएं। जिससे कि उन समस्याओं का निदान तत्काल किया जा सके। साथ ही जिनकी बीट की ड्यूटी लगाई गई है।उस क्षेत्र के गांवो कस्बो के बारे में बेहत समझ हो और अच्छे बुरे को पहचान बेहतर हो जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके और अपराधी पर कठोर कार्यवाही की जा सके।इस दौरान एस एस आई देवेंद्र प्रताप सिंह, एस आई रवींद्र कुमार,एसआई नीलमणि सिंह,एस आई जय प्रकाश यादव,एस आई अरविंद यादव,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अनिल यादव,दीवान अनिल यादव,मनोज गुप्ता, शहादत अंसारी,सूर्यदेव यादव, सुमन्त विश्वकर्मा,नित्यानंद यादव सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment