श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर गरीबो में राना राय ने किया कम्बल वितरण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष राना राय सोनू द्वारा 400 गरीबो को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र के गरीबो में कम्बल का वितरण किया गया। वही कम्बल वितरण के दौरान कई गांवों की गरीब महिलाओं और पुरषो की कतारे लगी हुई थी और राम आएंगे आएंगे की भक्ति गीत से पूरा पोस्ट आफिस स्थल सराबोर था। जहाँ पूरी बाजार सनातन धर्म और भगवा ध्वज से सराबोर हो उठा था और जै श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष राना राय सोनू ने कहा कि कम्बल का वितरण प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गरीबो को दिया गया। जिसका उद्देश्य रहा कि गरीबो को ठंड से बचाया जाए और श्रीराम के 500 वर्षों के इन्तजार के बाद प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गरीबो की मदद की जाये।इस दौरान रामाश्रय राय,राम बचन यादव,चंद्रशेखर राय,सन्तोष राय आदि लोग उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment