Tuesday, January 30, 2024

बारात में जानलेवा हमला करने पर 6 नामजद एव कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

बारात में जानलेवा हमला करने पर 06 नामजद एव अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।

बीती रात जीयनपुर में आयी थी बारात जमकर की फायरिंग एव ईट पत्थर से हमला दो घायल।

एक गिरफ्तार नही हुई लूट और छिनैती कोतवाल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जामेतुलवनात वार्ड में सोमवार की रात्रि 10:30 बजे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के निसर्दीपुर छठींआव गांव से बारात आई हुई थी। जहां पर संपूर्णानंद दुबे पुत्र श्याम नारायण दुबे निवासी जामेतुल वनात वर्षों से जीयनपुर में मकान बनाकर रहते थे। जहां सोमवार को उनकी लड़की की शादी थी। जिसमें बारात छठिआव ब्लॉक  के एक गाँव से आई हुई थी। इसी दौरान दरवाजे के आसपास गाड़ी खड़ी करने को लेकर राजीव राय पुत्र सतीश राय द्वारा अपने दरवाजे पर गाड़ी ना खड़ी करने को लेकर विवाद कर दिया और कहा कि हमारे दरवाजे पर गाड़ी खड़ी किया तो ठीक नहीं होगा। जिसको लेकर तमंचा लेकर लोगों को डराने धमकाने लगे और कई गाड़ियों को उनके लोगों ने तोड़फोड़ की जिससे वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया लोग इधर-उधर भागने लगे बाराती तीतर वितर हो गए किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। पर इस कृत्य से बारातियों और नगर वासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिसमें बीच बचाव करने पहुंचे तेजभान तिवारी पुत्र बनवारी उम्र 55 साल निवासी रजादेपुर थाना जीयनपुर के सर में गंभीर चोटें आई व एक बारात में बेटर उम्र लगभग 25 साल काम करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बारात पहुंचते ही आरोप है कि कुछ लोग पड़ोसी एव कुछ अन्य अज्ञात बारात में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे और मारपीट करते हुए कई महिलाओं के चैन व जेवर छीन लिए और गाड़ी का शीशा तोड़कर दुल्हन के लिए जो डाल आया हुआ था। उसका जेवर लूटकर उठा ले गए।जबकि सीसीटीवी कैमरे और वीडियो में छत पर से कई लोग ईट पत्थर चलाते देखे गए।आरोप है कि फायरिंग करते हुए असलहा लहरते हुए अपने घर पर जाकर छत से ईंट पत्थर चलाने लगे। यहां तक की लोगो के मना करने के बावजूद मनबढ़ और दबंग लोग नहीं माने। घटना लगभग रात्रि 10:30 बजे की है जहां पर संपूर्णानंद द्विवेदी द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रियांशु राय उर्फ चाहत पुत्र राजीव राय,प्रतीक राय पुत्र राजीव राय,राजीव राय पुत्र सतीश राय,प्रज्वल राय पुत्र राजीव राय,प्रतिभा राय पति अज्ञात व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें धारा 34,323,506,427, 336,354,307,392 के तहत मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी हुई है। पर बारात में जिस तरह से खलल डाला गया उससे पूरा मोहल्लेवासी काफी नाराज है। इसके पूर्व भी राजीव राय पर कई मुकदमे जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हैं। वही प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पांडेय ने बताया कि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है जबकि लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है और ना ही जेवर छीने गए हैं यह झूठ में आरोप लगाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment