Tuesday, January 23, 2024

प्रो0अमेरिका सिंह की डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी से भेंटवार्ता, राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति की भेंट ।

प्रो0अमेरिका सिंह की डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी से भेंटवार्ता, राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति की भेंट ।

पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के बीच बौद्धिक एवं सांस्कृतिक वैचारिक आदान-प्रदान का संकलन है निमित्त मात्र हुं :: प्रो0अमेरिका सिंह पूर्व कुलपति।

श्री कलराज मिश्र मानव सेंवा के पर्याय हैं, उनका व्यक्तित्व समाज के लिए अनुकरणीय::डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
लखनऊ 23 जनवरी, पूर्व कुलपति प्रो0अमेरिका सिंह ने नेतृत्व एक शिष्टमंडल ने चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र की विख्यात अंतराष्ट्रीय हस्ती समाजसेवी डॉ0 शिवेंद्र द्विवेदी से शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस अवसर पर प्रो0 सिंह ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक निमित्त मात्र हुं की प्रति डॉ0शिवेंद्र द्विवेदी को भेंट की। डॉ.शिवेंद्र द्विवेदी ने मानव सेवा को समर्पित फाउंडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पो की जानकारी प्रदान की। डॉ.द्विवेदी और उनके फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न लाभदायक गतिविधियों से मानव समुदाय निरंतर लाभान्वित हो रहा है और इनकी सेंवाए उल्लेखनीय रही हैं।गौरतलब है की गरीबी से मुक्ति हेतु फाउंडेशन ने डॉ0 के निर्देशन में गरीबी के चक्र को तोड़ने में मदद करने के लिए भारत में वंचित समुदायों के साथ व्यापक स्तर पर काम किया है। प्रोफेसर द्विवेदी उत्तर प्रदेश राज्य के बरहिया,आज़मगढ़ गाँव से थे। चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य सेवा प्रकल्पों के माध्यम से उन्होंने गरीबों के उत्थान हेतु सराहनीय कार्य किए हैं। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के व्यक्तित्व में प्रकाश डालते हुए प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने कहा कि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के शालीनता के साथ सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले कलराज मिश्र एक कर्मठ व्यक्तित्व हैं। श्री मिश्र राजनीति के मर्मज्ञ हैं। उनकी यह जीवनी एक अनमोल दस्तावेज है। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पर प्रकाशित शोधात्मक एवं सचित्र जीवनी यह एक शानदार कृति है। यह प्रकाशन हमारी पुरानी पीढ़ी और नई पीढ़ी के बीच बौद्धिक एवं सांस्कृतिक वैचारिक आदान-प्रदान में एक सेतु का कार्य करेगा। यह एक संग्रहणीय,शोधपरक ग्रन्थ है जो कलराजजी की समाज व देश के प्रति समर्पण भाव को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करता है। ऐसे ग्रन्थ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बने रहेंगे। श्री कलराज मिश्रजी पर लिखी गई यह किताब बहुत श्रेष्ठ और आकर्षक है। उनके कार्य, सफलताएं और राजनीतिक जीवन सभी कुछ गागर में सागर की तरह समेटा गया है। इस पुस्तक में जिन तथ्यों को प्रस्तुत किया है वह श्री कलराज मिश्र जी के आदर्श, उनकी विचारधारा और प्रतिबद्धताओं से पाठकों का साक्षात्कार करवाते हैं। यह एक संग्रहणीय, शोधपरक ग्रन्थ है जो कलराजजी की समाज व देश के प्रति समर्पण भाव को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करता है।विश्वविद्यालयों को अकादमिक रूप से समृद्ध और अनुशासित बनाने की दिशा में आपकी सक्रियता को अनुभव किया जा सकता है।
विख्यात अंतराष्ट्रीय चिकत्सक और समाजसेवी डॉ. शिवेंद्र द्विवेदी ने कहा की बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री कलराज मिश्र, मृदुभाषी और मानव सेवा के पर्याय हैं। उनकी जीवनी एक अनमोल दस्तावेज है। साथ ही अत्यन्त रोचक भी है। इस पुस्तक में गहन अध्ययन के आधार पर श्री कलराज मिश्र की देश को दी गई बहुमूल्य सेवाओं पर बड़ी ही रोचक शैली में प्रकाश डाला है।  राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र पर प्रकाशित शोधात्मक एवं सचित्र जीवनी एक शानदार कृति है। पुस्तक की प्रस्तुतीकरण शैली, प्रकाशन की सामग्री और समग्र गुणवत्ता अत्यंत उच्च स्तर की है। अध्ययन काल से लेकर अब तक वे सच्चे एवं सचेत समाजसेवी की भूमिका में रहे हैं। ऐसे ग्रन्थ नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बने रहेंगे। श्री कलराज मिश्रजी पर लिखी गई यह किताब बहुत श्रेष्ठ और आकर्षक है। भारत को विश्वगुरु के पद पर पुनः प्रतिष्ठित होते देखने की आकांक्षा आपके व्यक्तित्व को विरल बनाती है।

No comments:

Post a Comment