Wednesday, December 20, 2023

विकसित भारत यात्रा पहुंची दाऊदपुर गांव सम्मानित हुए लाभार्थी।

विकसित भारत यात्रा पहुंची दाउदपुर गांव सम्मानित हुए लाभार्थी।

ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की चौपाल लगाकर दी जानकारी।

कॄषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर का उठाये लाभ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत दाऊदपुर गांव में विकसित भारत यात्रा पहुंची जहाँ कम्पोजिट विद्यालय के परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए प्रदेश एव केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी सम्बंधित विभागों के द्वारा प्रदर्शनी आदि लगा कर दिया गया। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से करते हुए अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया गया।विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एव सरस्वती वंदना कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान कार्ड,शौचालय,प्रधानमंत्री आवास एव कृषि के लाभार्थियों में रामधनी यादव,शिवमूरत राजभर,सतीराम यादव,धीरेन्द्र शर्मा आदि को सम्मानित किया गया।और सभी को वर्ष 2047 तक विकसित भारत राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई।इस दौरान चौपाल को सम्बोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि एव भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने कहा कि मोदी जी ने जो संकल्प लिया उसे पूरा कर रहे है जो गरीब कल्याण योजनाओ के तहत प्रत्येक गरीब को लाभ पहुंचाने का कार्य जिस तरह से डबल इजंन की सरकार ने किया है। वह अबतक पूर्वर्ती सरकारो ने नही चलाई जिससे गरीब को लाभ मिल सके। हर परिवार को गैस चूल्हा और गैस फ्री सिलेंडर देकर वादा पूरा किया है। सन्तोष सिंह टीपू ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सरकार के विकास की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही है। जिस तरह से डबल इञ्जन की सरकार ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं को लाकर गरीबो को लाभ देने का कार्य किया है जो पूर्व की सरकारें नही कर सकी।इस दौरान एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा,अंजना सिंह,चंद्रशेखर सिंह,सुमेश यादव प्रधान प्रतिनिधि,ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र कनौजिया, रामकेश सिंह,अमरदीप शर्मा, आफताब उर्फ गुड्डू आदि रहे।

No comments:

Post a Comment