दिन दहाड़े महिला के गले का सोने की चैन छीन कर भागें बदमाश।
सेंट जेवियर स्कूल से बच्चों को लेनें गई महिला के साथ दिन दहाड़े सोने की चैन छीन कर भागें बदमाश।
मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस जाचं में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेंट जेवियर स्कूल के पास दिनदहाड़े महिला के गले की सोने की चैन लेकर भागे बदमाश मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। सुषमा यादव पत्नी पवन यादव उम्र 36 साल निवासी जामेंतूलबनात जो मार्डन ऐरा कान्वेंट स्कूल के पास अपना निजी मकान बनाकर रहती हैं। जो रोज
की तरह अपने बच्चों को लेने सेंट जेवियर स्कूल गई हुई थी। बच्चों को लेकर 2:30 बजे के करीब अपने मकान के तरफ आ रही थी रास्ते में महिला के पीछे एक युवक लगा हुआ था और दूसरा व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। जैसे ही महिला स्कूल के आगे बढ़ने लगी तब तक पीछे लगे युवक ने महिला के गले का सोने की चैन छीनकर भागने लगा जिसका महिला ने विरोध किया महिला के विरोध करने के बाद भी युवक धक्का देकर सोने की चैन लेकर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर दोहरीघाट रोड़ की तरफ फरार हो गया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस और जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने महिला से पूछताछ की जिस रोड़ की तरफ भागे बदमाश उस रोड़ पर बने मकानों में लगे सीसी कैमरा को खंगालने और बदमाशों के तलाश में जुटी रही।
No comments:
Post a Comment