तहसीलदार सगड़ी ने दो प्राईवेट कर्मचारी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
जीयनपुर पुलिस ने शांति भंग में किया चालान।
काम कर रहे कर्मचारियों की जांच के दौरान पकड़े गए दोनों प्राइवेट कर्मचारी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में काम कर रहे कर्मचारियों की कार्यशैली की हकीकत जानने निरीक्षण पर निकले सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने दो प्राइवेट कर्मचारियों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जीयनपुर पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारियों को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जमानत के दौरान एसडीएम ने दोनों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। मंगलवार को तहसीलदार विवेकानंद दुबे तहसील में चल रही कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट कर्मचारियों को काम करते पाया। पकड़े गए दोनों निजी कर्मचारी गुड्डू पुत्र रामनयन और रामबाज पुत्र सगेदू से तहसील के राजस्व कानूनगो और लेखपाल अपनी मदद के लिए निजी तौर काम ले रहे थे। पकड़े गए दोनों प्राइवेट व्यक्तियों को तहसीलदार ने जीयनपुर पुलिस को सौंप दिया। जिन्हें पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। जमानत में पेशी के दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता ने दोनों कर्मचारियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने बताया कि बार-बार शिकायत मिल रही थी कि राजस्व कर्मचारी व्यक्तिगत तौर पर प्राइवेट लोगों को रखकर काम करा रहे हैं। जिससे कार्य की गोपनीयता भंग हो रही है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान दो प्राइवेट व्यक्तियों को काम करते पकड़ा गया। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
No comments:
Post a Comment