सीनियर बालक दौड़ में मनीष यादव ने मारी बाजी बालिका वर्ग में मंजू का जलवा।
ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का प्रमुख प्रतिनिधि ने काटा फीता।
रविवार को समापन के दिन वॉलीबॉल और कबड्डी की टीमों के बीच होगी भिड़ंत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री परमहंस इंटर कॉलेज देवपुर हनुमान नगर में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिन्टू ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 1500 मी0 सीनियर बालक दौड़ में मनीष यादव प्रथम,यशवंत यादव द्वितीय और गोविंद यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका सीनियर 800 मीटर की दौड़ में मंजू चौहान प्रथम,अमृता कुमारी द्वितीय व रक्षा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। उद्घाटन अवसर पर मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर खेल की प्रतिभाओं को उभार कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का यह सबसे बड़ा माध्यम है। खेल के क्षेत्र में भी तमाम संभावनाएं हैं। इसके माध्यम से भी युवक अपने करियर को उज्जवल बना सकता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राधेश्याम सिंह उर्फ गुड्डू,विद्यालय कमेटी प्रबंधक सभापति सिंह,पंकज यादव,मुन्ना यादव,सतीश चंद्र,जितेंद्र सिंह,रामकेस शर्मा,चंद्रकेस शर्मा,सुभाष मौर्य,विजय प्रताप यादव, अजय राय,रविंद्र प्रसाद,प्रभा कुमारी,रीता कुमारी सहित ब्लॉक स्तर के छात्र और छात्राएं मौजूद थें।
No comments:
Post a Comment