Wednesday, October 11, 2023

सब्जी लेकर बाजार से लौट रहे युवक को दबंगों ने घेर कर पीटा,छह लोगों पर मुकदमा दर्ज।

सब्जी लेकर बाजार से लौट रहे युवक को दबंगों ने घेर कर पीटा,छह लोगों पर मुकदमा दर्ज।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के राजूपट्टी की रहने वाली लालमति देवी पत्नी प्रकाश ने 6 लोगों के खिलाफ सब्जी लेकर लौट रहे उसके लड़के की घेर कर पिटाई करने के मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।लालमति देवी ने तहरीर के माध्यम से बताया कि 10 अक्टूबर 2023 को उनका लड़का सिंटू 6:00 बजे शाम को बाजार से सब्जी लेकर आ रहा था। गांव के बगल के नदौरा गांव के हीरा,मुन्ना,हरेंद्र,बुद्धू उर्फ खलीफा और ओमप्रकाश घात लगाकर रास्ते में बैठे थे। सिंटू के पहुंचते लोग घेर कर मारने लगे जिससे वह अधमरा व बेहोश हो गया और उसे काफी अंदरूनी चोटे आई। उपचार के लिए डायल 108 द्वारा अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।कोतवाली में लालमति की तहरीर पर हीरा,मुन्ना,हरेंद्र,लालजी, ओमप्रकाश व अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment