रसूलपुर गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची जांच टीम बैरंग वापस।
जांच टीम के सामने ही कहासुनी करने लोग।
2014 और 2018,--19की जांच करने के लिए नोडल अधिकारी थे नियुक्त।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में रसूलपुर गांव में पूर्व के विकास कार्यों के लिए पहुंची जांच टीम के सामने ही जांच कराने वाले पक्ष से कहा सुनी होने लगीं। जिससे जांच कर्ता टीम बैरंग वापस लौट गई। बुधवार को दिन में साढ़े तीन बजे तक मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व देशबंधु पान्डेय सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ने रसूलपुर गांव पहुंचे जहाँ पंचायत भवन पर सुबह से ही ग्रामीण इन्तजार कर रहे थे पर जांच टीम देर से लगभग 3:30 बजें पंचायत भवन पर पहुंचे तभी शिकायत कर्ता सारस्वतानंद सिंह के लोग और दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। जिस पर प्रधान प्रतिनिधि एव पूर्व ग्राम प्रधान अरविंद सिंह आदि से कहा सुनी हो गयी पर लोगो ने समझा बुझा कर शांत कराया पर जांच टीम बैरंग वापस लौट गई। शिकायत थी कि वर्ष 2014 से 15 एव वर्ष 2018--2019 के मनरेगा के कार्यो की जांच करने चौथी बार पहुंचे पर जांच नही हो सकी। इसके पूर्व आठ माह पूर्व भी जांच हुई थी। उस दौरान कराए गए कार्यों का बिंदुवार भौतिक सत्यापन किया जाना था। जिनमें छोटी सरयू नदी व नाला और बाहा और चक मार्ग पर अनियमितता की शिकायत पर पहुंची जांच टीम ने भौतिक सत्यापन करने के पूर्व ही बैरंग वापस लौट गई। प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि जांच को प्रभावित करने के लिए परेशान किया जा रहा है। सवाल यह है कि 6 साल बाद मिट्टी के कार्यो की जांच में जांच अधिकारी क्या खोज रहे है यह बात ग्रामीणों को भी समझ मे नहीं आ रहा है।
No comments:
Post a Comment