Tuesday, October 31, 2023

बाइक से बड़हलगंज जा रहे व्यक्ति को ट्रेलर ने मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

बाइक से बड़हलगंज जा रहे व्यक्ति को ट्रेलर ने मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल।

बाइक में ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर एक व्यक्ति की मौत,दूसरा घायल घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी के पास बाइक सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल। खलीकुरहमान पुत्र हाजी मोहम्मद वैस उम्र 50 साल निवासी मुहल्ला पूरा सोफी,थाना मुबारकपुर जो अपने घर से अपने दोस्त मुहम्मद जाविर पुत्र अहमद अली के साथ मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे मोटर साईकिल सुपर बाइक से बड़हलगंज किसी कार्य के लिए जा रहे थे कि रास्ते में जमीन हरखोरी गांव के पास आजमगढ़ की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रेलर ने पीछे से बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और साथ में बाइक पर बैठे दूसरा व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को तत्काल ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर थाने आई और मृतक व्यक्ति के परिजनों को सूचना दी।
मृतक के भाई हाजी हवीवुरहमान पुत्र हाजी मोहम्मद वैस की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने ट्रेलर गाड़ी यूपी50 सी टी 0591 के चालक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुटी हुई है। वही मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घरेलू बिजली बकायेदारों के नही काटें जाएंगे कनेक्शन::ए के शर्मा

घरेलू बिजली बकायेदारों के नही काटें जाएंगे कनेक्शन::ए के शर्मा

टूटेगा इंडिया गठबंधन फ्यूज बल्ब के समान है यह गठबंधन।

पत्र प्रतिनिधियों से लखनऊ रवाना होने के पूर्व बोले ऊर्जा मंत्री।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध पाताल नाथ मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के समापन के अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने पत्र प्रतिनिधियो से लखनऊ रवाना होने के पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंडिया गठबंधन क्यों झालर है जो गठबंधन बनते ही बन्दर बांट होने लगा। उत्तर प्रदेश लोकसभा की सभी सीटे शत प्रतिशत 2024 की चुनाव में जीत होगी और केंद्र में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की एन डी ए की सरकार बनेगी और नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधान मंत्री बनेंगे। वही उन्होंने ने कहा कि घरेलू विद्युत बकायेदारों के बिजली कनेक्शन नही काटे जायेगे।
वही पाताल नाथ मंदिर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ के समापन पर देर शाम जब मंगलवार को लखनऊ में होने वाली कैबिनेट की बैठक में भाग लेने निकलने के पूर्व प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई किसी गठबंधन से नही है बल्कि फ्यूज बल्बों की झालर इंडिया गठबंधन से ऐसी झालरों को आप लोग दिवाली पर न लगाएं क्यो की इंडिया गठबंधन बनते ही कांग्रेस सपा सहित कई पार्टियां जो गठबंधन में शामिल है दरार पड़नी  सुरु हो गयी है। इसके पहले उनके शासन में बन्दर बांट होती थी अब सीटों को लेकर दरार पड़नी सुरु हो गयी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विद्युत बकायेदारों के खिलाफ बड़ा अभियान चला कर बड़े बकायेदारों के कनेक्शन कटे गए थे जो शासन के निर्देशो पर किया गया था। पर अब किसी भी घरेलू विद्युत गरीब बकायेदारों के कनेक्शन किसी भी दशा में नही काटे जायेगे। वही उन्होंने पुनः कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दलित,अति दलित अति पिछड़ां जो बीजेपी के साथ है। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी और उत्तर प्रदेश की सभी सीट कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल,मनीष राय,अतुल राय, पुरुषोत्तम यादव,राजेश राय,नीरज सिंह,अभिषेक राय सहित कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

लाटघाट का ऐतिहासिक मेला 2 नवम्बर को तीन थाना प्रभारी सम्भालेंगे कमान।

लाटघाट का ऐतिहासिक मेला 2 नवम्बर को तीन थाना प्रभारी सम्भालेंगे कमान।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में लगने वाला ऐतिहासिक मेला 2 नवंबर को पूरी रात चलता रहता है। जहां दोहरीघाट अमिला होते हुए बड़े छोटे वाहन आजमगढ़ को जायेगे एव आजमगढ़ से गोरखपुर जाने वाले वाहन जीयनपुर से अजमतगढ़, आख़ीपुर अमिला होते हुए 2 नवम्बर को 12 बजे से 03 नवम्बर को सुबह 06 बजे तक रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है। तीन थाना अध्यक्ष समेत 21 उप निरीक्षक 64 हेड कांस्टेबल 19 महिला कांस्टेबल एक फायर ब्रिगेड एक प्लाटून पीएसी और 25 होम गार्ड्स के भरोसे होगी। जिसको लेकर मंगलवार को क्राइम ब्रांच स्पेक्टर जीयनपुर अशोक दत्त त्रिपाठी और चौकी प्रभारी लाटघाट जफर खान की अध्यक्षता में पूजा और मेला समितियों के लोगों के साथ बैठक कर पूरी जानकारी ली गई। वही मेंला समितियों द्वारा बिरहा का जोरदार मुकाबला का भी आयोजन मेले में किया गया है। जहां लोग पूरी रात बिरहा मुकाबला का आनंद उठाएंगे।जबकि मेले की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। मेला समितियों के लोगों ने मांग किया है कि दो दिन तक 1 नवंबर और 2 नवंबर तक बिजली सही समय से मिले जिस पर अवर अभियंता सनी शर्मा ने कहा कि हम पूरा प्रयास करेंगे कि बिजली पूरी तरह से दी जाए।जबकि मेला समिति को निर्देशित किया गया कि जहां भी लाइट और डीजे आदि की व्यवस्था की गई है। पंडाल व अन्य जगह कहीं भी नंगे तार ना रहे और किसी भी अपरिहार्य कारणों से कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए। यह मेला पूरे 2 दिन तक चलता है जहां दुकानदार बुधवार की सुबह से ही आना प्रारंभ कर देंगे। मेले में दूरदराज से लोग मेला देखने के लिए आते हैं और मेले में अपार भीड़ उमड़ती है जिसको देखते हुए पुलिस की व्यवस्था की गई है। वही पूजा समितियां में मेला अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता सहित रत्नेश गोंड,सोनू मिश्रा,सत्येंद्र विश्वकर्मा,अशोक विश्वकर्मा,लवकुश सिंह,शशिकांत गोंड आदि लोग मौजूद थें।

Friday, October 27, 2023

जीयनपुर व अजमतगढ़ में रामराज्याभिषेक के अवसर पर होगा झांकी का दिव्य दर्शन।

जीयनपुर व अजमतगढ़ में रामराज्याभिषेक के अवसर पर होगा झांकी का दिव्य दर्शन।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुरआदर्श रामलीला समिति और श्रीराम लीला समिति पुराना चौक अजमतगढ़ द्वारा शनिवार को राम राज्याभिषेक के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम भगवान व शंकर की दिव्य झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें बाहर के कलाकार भी शामिल होंगे। इसके लिए क्षेत्र की कई टीमों को आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चौरसिया और महामंत्री अतुल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 9 दिन चली रामलीला के उपरांत परंपरा के अनुसार पूर्णिमा के दिन भगवान राम का राज्याभिषेक होता है। शनिवार को भगवान राम का राज्याभिषेक वैदिक मंत्रों के बीच किया जाएगा और क्षेत्र के झांकी कलाकारों को प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। झांकी प्रदर्शन के लिए प्रतापगढ़ की टीम भी बुलाई गई है। वही अजमतगढ़ के श्रीराम लीला समिति के लोगों के द्वारा बताया गया कि भरत मिलाप के बाद राम अभिषेक कि तैयारी भव्य रूप से किया गया है।
.

मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क जाम कर घण्टो किया डीजे का प्रदर्शन पुलिस बनी बेबस।

मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क जाम कर घण्टो किया डीजे का प्रदर्शन पुलिस बनी बेबस।

देवी प्रतिमाओं की निकाली गई शोभायात्रा।

दोहरीघाट के सरजू तट पर किया विसर्जन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार की लगभग दो दर्जन से अधिक देवी प्रतिमाओं का शुक्रवार को विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना करके मूर्तियों को ट्रैक्टर ट्राली पर रख कर कलश शोभायात्रा निकाली गई।जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मुबारकपुर तिराहे के पास देवी के स्थान पर पहुंची जहां लोगों ने पूजन अर्चना की और उसके बाद जीयनपुर चौक पर आधा दर्जन डीजे को जाम लगाकर घण्टो डांस कंपटीशन एवं डीजे कंपटीशन किया गया। इस दौरान पूरी सड़क और चौक जाम रहा जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से बेबस बनी रही।हालांकि यह परंपरा डीजे कंपटीशन चौक पर जाम करके काफी दिनों से किया जाता रहा है। इसके पूर्व ही आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग को रजादेपुर और अंजान शहीद से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न ना हो पर सड़क जाम कर कर जिस तरह से डीजे का कंपटीशन तेज आवाज में किया गया उससे डीजे का वाइब्रेशन इतनी ज्यादा था कि दुकानों से गर्दा उड़ने लगे और दुकानों घरों से छोटे बर्तन तक आलमारियों से नीचे गिरने लगा।जबकि एम्बुलेंस आदि निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही समस्त मूर्तियां की सुरक्षा के लिए पुलिस आगे पीछे लगी रही। इसके पूर्व कल शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए फूल मालाओं की वर्षा करते हुए सुख समृद्धि की कामना करते हुए जमकर जयकारे लगाए जिससे पूरा नगर जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ लोगो ने माता को अगले वर्ष आने और परिवार की सुरक्षा आदि करने की कामना की गई।
वही देवी प्रतिमाओं को कतार बद्ध तरीके से दोहरीघाट के लिए रवाना हो गई जो विभिन्न बाजारों में रुकते और डीजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए दोहरीघाट जनपद मऊ के सरजू तट पर पूर्व से सरजू तट के किनारे खोदे गए गड्ढे में मूर्तियों को विसर्जित किया गया। मूर्तियों के देवी प्रतिमाओं के सब कुशल बाजार से निकल जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान क्षेत्राधिकार सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला,कोतवाल विवेक पान्डेय सहित मुकेश जायसवाल,राजेश जायसवाल,रविप्रकाश गुप्ता उर्फ डब्लू,पवन श्रीवास्तव, आलोक चौरसिया,सोनू चौरसिया, हिमांशु जायसवाल,अजित सिंह, तारा चंद जायसवाल,सरवन यादव,संजय मद्धेशिया,अनिल सोनकर,राकेश जायसवाल, जयहिंद मद्धेशिया,आकाश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।

14 वर्ष बाद चारों भाइयों का मिलन देख भावुक हो गए लोग।

14 वर्ष बाद चारों भाइयों का मिलन देख भावुक हो गए लोग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार की ऐतिहासिक श्री रामलीला समिति द्वारा गुरुवार की देर शाम भरत मिलाप का आयोजन किया गया। सैकड़ो भक्तों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ ऐतिहासिक भरत मिलाप की लीला संपन्न हुई। जीयनपुर बाजार की रामलीला आसपास के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। विजयादशमी से तीसरे दिन भैया भरत लाल और शत्रुघ्न लाल सारथी सुमंत के साथ नगर भ्रमण करते हुए नगर जनों के साथ नगर के विराजमान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण व माता जानकी और हनुमंत लाल की अगवानी के लिए पहुंचते हैं। जहां व्याकुल होकर के वह रो पड़ते हैं। भगवान श्रीराम उन्हें दौड़कर गले लगा लेते हैं। मद्धेशिया कटरा से निकली झांकी। नगर का भ्रमण करते हुए सती स्थल पोखरा पहुंची। बीच में जगह-जगह श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भरत और शत्रुघ्न की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। इस दौरान प्रमुख रूप से आनंद प्रकाश तिवारी, गोविंद मद्धेशिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,श्यामसुंदर श्रीवास्तव, मनीष चौरसिया,विनोद लाल श्रीवास्तव,नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,आलोक सिंह,जयशंकर सिंह,राजेश सिंह,रविंद्र चौहान,गोपाल दास,मनोज जायसवाल,अमित पटवा, राजेश पटवा,अरविंद चौरसिया,आकाश चौरसिया सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Thursday, October 26, 2023

चोरी की बाइक और पिस्टल के साथ पकड़ा गया शातिर अपराधी।

चोरी की बाइक और पिस्टल के साथ पकड़ा गया शातिर अपराधी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कोडरा बाजार में घूम रहे अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश को चोरी की बाइक और पिस्टल के साथ जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश के खिलाफ मऊ जनपद के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन से ऊपर मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पान्डेय ने बताया कि लाटघाट बाजार में वाहनों की चेकिंग चल रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चौकों खुर्द कोड़रा मोड़ के पास एक बदमाश रविंद्र यादव पुत्र रमाकांत यादव  निवासी रसूलपुर थाना घोसी जनपद मऊ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर रविंद्र यादव को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी की बाइक व 170 रुपए नकद,एक अदद पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक का चालान कर दिया गया।

501 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा।

501 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा।

26 अक्टूबर से तय नवम्बर तक चलेगा श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ।

शिव मंदिर के महरान पोखरे से जल लेने पहुंची कन्याएं।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव अंतर्गत 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलने वाली श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के लिए गुरुवार को 501 कन्याओं द्वारा गाजे बाजे हाथी घोड़े घण्टा घरियाल के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। जो गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित महरान पोखरा जहां प्रसिद्ध शिव जी का वर्षों पुराना मंदिर से जल भरकर कन्याएं पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचकर मंडप में कलश को स्थापित कराया गया। जहां कन्याएं सर पर कलश रखकर कतारबद्ध चलते हुए जयकारे लगाते हुए कलश में जल लेकर मंडप पर पहुंची। कलश शोभा यात्रा के दौरान जयकारे के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो चला।
श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ 26 नवंबर से 3 नवंबर तक चलेगा एवं समापन पर ही भंडारे का आयोजन किया गया है। जहां बिंद्रावन से पधारे पंडित श्री कृष्ण ठाकुर जी महाराज द्वारा देर शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक प्रवचन आदि का कार्यक्रम भक्तों के लिए किया जाएगा। इसके लिए समस्त ग्राम वासियों द्वारा लोगों से अपील की गई है। कि यज्ञ को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें जिससे कि यज्ञ को  शकुशल संपन्न कराया जा सके। प्रवचन करता श्रीकृष्ण ठाकुर जी महाराज ने बताया कि 27 अक्टूबर को मंडप पूजन के बाद श्रीमद भागवत ज्ञान महायुद्ध का प्रारंभ किया जाएगा जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से यह नौ दिवसी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

गाजे बाजे के काफिलों में अमृत कलश यात्रा जिले पर पहुंची लगाए जयकारे।

गाजे बाजे के काफिलों में अमृत कलश यात्रा जिले पर पहुंची लगाए जयकारे।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ में गुरुवार को कर्मचारियों ने अमृत कलश यात्रा शहीद स्थल से नमन करने के बाद गाजे बाजे के साथ छोटे बड़े चार पहिया वाहनों पर रखकर तिरंगे के साथ जयकारा लगाते हुए विकास भवन के हरिऔध कला भवन पर विधिवत यात्रा निकालकर निकले। जहां ब्लॉक पर महिला कर्मियों ने कलश यात्रा ले जाते हुए फूल बरसाए और जयकारे लगाये। वहीं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ अमृत कलश यात्रा निकाली गई जो सहायक विकास अधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी कलश यात्रा लेकर नारे लगाते हुए निकले। जहां भारत माता की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।कलश यात्रा अजमतगढ़ जीयनपुर सगड़ी होते हुए आजमगढ़ के लिए रवाना हुई।इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने जयकारे लगाते हुए गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा लेकर हरिऔध कला भवन के लिए रवाना हो गए। जहां रास्ते में जगह-जगह कलश यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जीयनपुर नगर पंचायत और अजमतगढ़ नगर पंचायत द्वारा भी अमृत कलश यात्रा निकाली गई जो जनपद को स्थापित हुई। यह कलश यात्रा जनपद से प्रदेश और देश तक पहुंचेगी जहां शहीद स्थलों पर उनकी मिट्टी स्थापित की जाएगी। यह कलश यात्रा मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली गई थी जो पूर्व में गांव-गांव नगर नगर घरों से अच्छत चावल मिट्टी लेकर घड़े में रखकर शहीद स्थलों पर स्थापित किया गया था जो कलश को शहीद स्मारक पर स्थापित हुआ था। उसे शुक्रवार को लेकर कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा विधवत पुनः कलश यात्रा निकालते हुए जिले को रवाना हो गई। इस दौरान कमलेश कुमार सहायक विकास अधिकारी,प्रदीप उपाध्याय,रामकेश सिंह,अधिशासी अधिकारी अजमतगढ़ अलका मौर्या,अधिशासी अधिकारी जीयनपुर अमित कुमार यादव,जितेंद्र कनौजिया,संजय यादव,अभिषेक प्रभाकर,अच्युतानंद तिवारी,कमल कुमार,आदि सहित ब्लाक की महिलाएं व कर्मचारी उपस्थित थे।

Sunday, October 22, 2023

सार्वजनिक भूमि को चिन्हित कर करे कार्यवाही:एसडीएम

सार्वजनिक भूमि को चिन्हित कर करे कार्यवाही:एसडीएम

विकास के कार्यो की की गई समीक्षा समस्त योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी।

प्लास्टिक संग्रह की जमीन अबैध कब्जा को दो दिन में हटाने का निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पुनापार में उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल कुमार गुप्ता द्वारा शहीद सौदागर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई गई। गाँव मे पंचायत भवन पर गांव के समस्त नागरिकों के लिए आय जाति निवास,परिवार रजिस्टर खतौनी मृतक प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाणपत्र आदि कागजात ऑनलाइन अब गांव में ही पंचायत सहायक द्वारा बनाया जा रहा है वह भी मामूली शुल्क पर। वही गांव में बने जॉब कार्ड के द्वारा लोगो को रोजगार उपलब्धता,विधवा,दिव्यांग,वृद्धा आदि पेंसन गांव में हुए विकास कार्यो,अबैध कब्जा,जमीनी सम्बन्धी विवाद,नाली खड़जा, चक मार्ग,आवास,शौचालय आदि की समीक्षा की। वही गांव की चंपा देवी ने कहा कि मेरे पास जमीन नही है।जिसपर जमीन को उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को निर्देशित करते कहा कि कृषि और आवास के लिए कैम्प लगा कर पट्टा किया जाय।साथ ही गांव में जो भी सरकारी भूमि है उन पर जो भी अतिक्रमण किया गया है। उसका अतिक्रमण हटाते हुए कार्यवाही की जाय।शारदा सहायक खण्ड 32 नहर से जो अजमतगढ़ माइनर पर अतिक्रमण होने से लगभग 20 बीघा से अधिक फसल पानी नही निकलने से फसलें बर्बाद हो जा रहा है। जिसकी शिकायत अनिरुद्ध मिश्रा द्वारा की गयी।सभी लोग अपना नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने और मृतकों को हटाने और 18 वर्ष पूरे करने शादी सुदा आदि से नाम जोड़ने की अपील की गई।एसडीएम सगड़ी द्वारा प्लास्टिक संग्रह केंद्र की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा अबैध कब्जा पर कठोर कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए दो दिनों में कब्जा हटाने का नायब तहसीलदार रणजीत सिंह को निर्देशित किये।और जुर्बना वसूलने को कहा। एसडीएम सगड़ी ने कहा कि जल्द ही जमीनी सम्बधी मुकदमो को तेजी से समाप्त किया जाएगा जिसके लिए सरकार ने कई आदेश जारी किए है। जिससे गांव की जमीनी के मुकदमे जल्द से जल्द समाप्त किये जायेंगे। इस दौरान प्रमुख प्रतिदिन मनीष मिश्रा पिंटू,सचिव कमलेश कुमार,यशवंत सिंह, अनिल सिंह एडवोकेट,आशीष मिश्रा एडवोकेट मौजूद रहें।

चार नवंबर को गोरखपुर में होगी नाई समाज की ऐतिहासिक महारैली: राजमणि शर्मा

चार नवंबर को गोरखपुर में होगी नाई समाज की ऐतिहासिक महारैली: राजमणि शर्मा

नाई समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी होगा प्रमुख मुद्दा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के आंखीपुर बाजार में रविवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें उपस्थित रहे सामाजिक संगठन राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमणि शर्मा ने दावा किया कि संगठन के तत्वावधान में आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर जिला के सहजनवां में आयोजित होने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली निश्चय ही ऐतिहासिक होगी। उक्त रैली के संपन्न होने के साथ ही आम- जनमानस में नाई समाज का मान- सम्मान बढ़ेगा। साथ ही नाई समाज के चतुर्दिक विकास की राह आसान होगी। इनमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि राजनीति करने वाले नाई समाज के लोगों की राजसत्ता में उल्लेखनीय भागीदारी सुनिश्चित होने की राह आसान हो जाएगी। महारैली में मुख्य रूप से इसी मुद्दे पर जोर दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित होने से पहले राष्ट्रीय नाई महासभा आजमगढ़ के जिला महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा, सगड़ी तहसील अध्यक्ष मोनू शर्मा,हरैया ब्लाक के उपाध्यक्ष राजवंत शर्मा,गुलाबचंद शर्मा,चंदन शर्मा,सन्तोष शर्मा आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करके स्वजातीय लोगों से उक्त महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इन लोगों ने जिन गांवों,बाजारों में जनसंपर्क किया उनमें सगड़ी तहसील क्षेत्र के कोठा,साल्हेपुर,इमिलिया,चौको ब्रह्मौली,सेखमौली,आंखीपुर, अजमतगढ़,जीयनपुर,चकलालचंद आदि शामिल हैं।

सेंट जेवियर स्कूल में लव कुश की मार्मिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोहा।

लव कुश की मार्मिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोहा।

बच्चों के साथ महिलाओं ने भी डांडिया नृत्य का खूब लिया आनंद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर में शनिवार की रात में दुर्गा एवं दशहरा पूजन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के प्रबंधक संजय कुमार पाठक,पूर्व विधायक वंदना सिंह, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य शशिकांत राय,अजमतगढ़ ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा और समाजसेवी संतोष सिंह टीपू ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवम् मां दुर्गा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विद्यालय के छात्रों ने लव कुश कांड की लीला का बड़ा ही मार्मिक मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की छात्र- छात्राओं द्वारा गुजराती डांडिया नृत्य, हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी गीत,गणेश वंदना और कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। प्रबंधक संजय कुमार पाठक ने बताया कि दुर्गोत्सव और दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार है। धर्म पथ से विचलित होने के चलते ही समाज में विकृतियां पैदा हो रही हैं। हमें भी भगवान राम के आदर्शों का और उनकी विचारधाराओं का अनुगमन करना चाहिए। इस दौरान पूनम तिवारी,अरुण सिंह,प्रदीप तिवारी, नागेंद्र यादव,सुब्बान खान सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहें।

Friday, October 20, 2023

बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में हुआ नारीशक्ति मंच का गठन।

बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में हुआ नारीशक्ति मंच का गठन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में शुक्रवार को अध्यापक और छात्राओं की हुई बैठक में नारी शक्ति मंच का गठन किया गया। इसमें प्रत्येक कक्षा से एक एक छात्रा को सम्मिलित करते हुए 11 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। ज्यादातर छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य चंदा सिंह ने बताया कि नारी शक्ति मंच का उद्देश्य बालिकाओं में आत्म अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराना उनमें नेतृत्व एवं सहयोग की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ आत्मबल पैदा करना है। नारी शक्ति मंच के बालिकाएं खुद शासन की हेल्पलाइन की जानकारी रखेगी और दूसरों को भी उनकी जानकारी देगी। बैठक में चंदा सिंह,सोनी,शाइस्ता खातून,संजू,दिव्यांशी आदि  मौजूद रही।

केवट की जिद के आगे श्रीराम को पड़ा झुकना धुलवाना पड़ा पांव।

केवट की जिद के आगे श्रीराम को पड़ा झुकना धुलवाना पड़ा पांव।

राम केवट संवाद की हृदयस्पर्शी प्रस्तुति देख भाव विभोर हुए दर्शक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर और श्री रामलीला समिति पुराना चौक अजमतगढ़ के रामलीला मंच पर पांचवें दिन राम केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। राम केवट संवाद की मनोहारी प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो गए। 
मां भगवती की आरती से शुरू हुई रामलीला के प्रथम दृश्य में भगवान राम भाई लक्ष्मण और अपनी पत्नी  सीता के साथ वन को जाते समय नदी पार करने के लिए केवट को बुलाते हैं। घाट पर पहुंचते ही केवट उनका नाम पूछता है और समझ जाता है कि साक्षात परमात्मा मेरे सम्मुख उपस्थित है। वह भगवान से पांव धुलवाने की ज़िद करता है। कहता है कि बिना पांव धोए में आपको नाव में नहीं बैठाऊगा। भक्त के हठ के आगे भगवान को झुकना पड़ता है। पांव धूलने के बाद खुशी-खुशी केवट राम लक्ष्मण और सीता को नदी पार करता है। दूसरे दृश्य में भगवान राम पंचवटी में विराजमान हैं।विचरण करती हुई सुपनखा आती है। राम से विवाह का प्रस्ताव करती है। जिद करने पर लक्ष्मण उसकी नाक काट लेते हैं। रोती हुई सुपनखा खर दूषण के पास जाती है। दोनों भगवान राम से युद्ध करते हैं और मृत्यु को प्राप्त होते हैं। पुनः सुपनखा रावण के पास जाती है और नाक कान कटने का कारण बताती है। रावण मामा मरीच को सोने का हिरण बना कर ले जाता और सीता का हरण कर लेता है। रास्ते में रावण और जटायु का युद्ध होता है। दर्शक इन दृश्यों को देख कर भाव विभोर होकर दर्शन करते रहे और बीच-बीच में जय श्री राम के नारे लगाते रहे। इस दौरान रामलीला समिति के लोग मौजूद रहे।

Thursday, October 19, 2023

पुलिस की अभद्रता के विरोध में बुधवार को बंद रही जीयनपुर की रामलीला शुरू।

पुलिस की अभद्रता के विरोध में बुधवार को बंद रही जीयनपुर की रामलीला शुरू।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी और समिति के बीच एक घंटे चली वार्ता के बाद हुआ निर्णय।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर ने प्रभारी कोतवाली जीयनपुर पर अभद्रता का आरोप लगाकर बुधवार को रामलीला का मंचन बंद कर दिया था। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकाधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला और समिति के सदस्यों के बीच जीयनपुर कोतवाली में हुई वार्ता के बाद रामलीला मंचन शुरू करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर द्वारा पंद्रह अक्टूबर से रामलीला मंचन का काम किया जा रहा था।आरोप है कि 17 अक्टूबर को कोतवाली प्रभारी रामलीला मैदान में गए और समिति के अध्यक्ष संतोष चौरसिया के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके व्यवहार से दुखी समिति ने प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि रामलीला बंद कर दी जाये। पदाधिकारी ने 18 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप पर बुधवार को देर शाम  कोतवाली में समिति के सदस्यों और सीओ सगड़ी के बीच एक घंटे बातचीत हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने समिति के लोगों को आश्वस्त किया कि मंचन के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी। आप लोग रामलीला का मंचन करें। सीओ के बातचीत के बाद समिति ने गुरुवार को बैठक की। सर्वसम्मत से रामलीला मंचन का काम शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अतुल त्रिपाठी,आशीष मिश्रा,संतोष चौरसिया,मनीष चौरसिया,ज्ञानेंद्र मिश्रा,पंकज श्रीवास्तव,रमेश चौरसिया,मुन्ना गुप्ता,शरद चंद मिश्रा मौजूद रहे।