जीयनपुर में अकीदत के साथ निकला बारावफात का जुलूस।
प्रशासन रहा सतर्क,भारी संख्या में पुलिस बल के जवान रहे मौजूद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में गुरुवार को बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) को जुलूस-ए- मोहम्मदी का जुलूस बड़े धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। वहीं जीयनपुर,समुद्रपुर,पारीपट्टी, खालिसपुर,सगड़ी सहित कई जगहों पर बारावफात कि जुलूस बड़े शान शौकत के साथ निकाला गया। जीयनपुर में कुरैशनगर मस्जिद से जुलुस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोग पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वही जुलूस नौसहरा, लद्दाहसाह की मज़ार,चुनुगपार , होते हुए शाम को जीयनपुर चौक पर पहुंचा जहां अंजुमनों ने नात शरीफ पढ़ी फिर जुलुस आगे की तरफ कूच कर गया। इसके बाद जुलुस बाज़ार ख़ास,नूरी मस्जिद मुबारकपुर रोड होते हुए पुनः कुरैश नगर मजिस्द पर जाकर समाप्त हुआ। वही जुलूस का नगर वासियों ने जगह जगह स्वागत किया। सुरक्षा को लेकर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय, क्राइम स्पेक्टर अशोक त्रिपाठी,एसएसआई देवेंद्र सिंह, एसआई रामगोपाल त्यागी,चौकी इंचार्ज लाटघाट सौरभ सिंह, एसआई रमेश यादव सहित काफी संख्या में पुलिस एवं पीएसी जवान मौजूद रहे। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। इस दौरान मुख्य रुप से फहद खान,नेहाल मेंहदी,पुरूषोत्तम यादव,शाकिर आज़मी,इरशाद खान,एकलाख अहमद सहित आदि लोग मौजुद रहे।
No comments:
Post a Comment