हापुड़ की घटना से आंदोलित अधिवक्ताओं ने दिया धरना।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौपा।
मांग पत्र में द्वेष पूर्ण मुकदमा वापस लेने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील मुख्यालय पर हापुड़ में हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ अधिवक्ता समिति सगड़ी के सदस्य और पदाधिकारियो ने सोमवार को उपजिलाधिकारी न्यायालय के सामने धरना दिया। और मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम अतुल गुप्ता को सौंपा। मांग पत्र में वकीलों ने हापुड़ में जिस तरह से बर्बरता पूर्वक अधिवक्ताओं और महिला अधिवक्ता पर लाठी चार्ज किया वह अत्यंत निंदनीय है। ऐसे पुलिसकर्मियों को मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए।अधिवक्ताओ ने पूरे तहसील परिषर में भ्रमण कर जमकर नारे बाजी करते प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष वेद प्रकाश राय, मंत्री आशीष कुमार मिश्रा, अविनाश राय सोनू,पंकज दूबे,भीम यादव, अखिलेश राय,मंशा यादव,प्रेमचंद यादव,सूर्यभान यादव,संजय राय,अमरेंद्र सिंह, सन्तोष कुमार,सुखदेव दूबे,मनीष राय,दुर्गेश मिश्रा, ओमकार नाथ त्रिपाठी,अनुराग यादव आदि रहे।
No comments:
Post a Comment