हापुड़ एव गाजियाबाद की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन।
मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सगड़ी को सौपा।
अधिवक्ताओं ने मांग पत्र में जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण की मांग की।
दोसी पुलिस कर्मियों को दंडित करने की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर बुधवार को राज्य विधिक परिषद के आवाहन पर अधिवक्ता समिति सगड़ी द्वारा 14 वे दिन भी कोर्ट का बहिष्कार करते हुए मार्च निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे को सौंपते हुए मांग की कि हापुड़ में जिस तरह से बर्बरता पूर्वक अधिवक्ताओं एव महिला अधिवक्ता पर लाठी चार्ज किया गया। ऐसे पुलिसकर्मियों के ऊपर मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाए एव गाजियाबाद में इस तरह से अधिवक्ता की हत्या की गई पर अभी तक पर्दाफास नही किया गया।वही तहसील पर अधिवक्ताओ ने पूरे तहसील परिषर में भ्रमण कर जमकर मुख्यमंत्री और पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुस्तकालय भवन पर बैठक कर निर्णय लिया कि जबतक अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज और अधिवक्ता की हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई और हापुड़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण नहीं कर दिया जाता तबतक हम कोर्ट का बहिष्कार करते रहेंगे और धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि हापुड़ के एसपी एव डीएम को तत्काल अन्यत्र अस्थानान्तरण किया जाय,दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की जाय, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलम्ब पारित किया जाय, घायल अधिवक्ताओ पर द्वेष पूर्ण दर्ज मुकदमे वापस लिए जाय। वही हड़ताल के 14 वें दिन भी कोर्ट की कार्य नहीं हो सके और दूरदराज से आए मुकील वापस घर लौट जा रहे हैं। जबकि अधिवक्ताओं द्वारा कामना करने से प्रतिदिन सैकड़ो मुकदमे की सुनवाई नहीं हो पा रही है जिससे पीड़ित फरियादी और मुवकिल काफी परेशान है। इस दौरान अध्यक्ष वेद प्रकाश राय,मंत्री आशीष मिश्रा, अभिनाश राय सोनू,भीम यादव,अखिलेश राय,मंशा यादव,पंकज दुबे,दुर्गेश मिश्रा,प्रेमचंद यादव,सूर्यभान यादव,संजय राय,अमरेंद्र सिंह, कामरान अहमद,मनीष राय, ओमकार नाथ त्रिपाठी,परमहंस मौर्य सन्तोष कुमार,संजय कुमार आदि रहे।
No comments:
Post a Comment