दुकान का ताला तोड़कर मकान कब्जा करने का मकान मालिक ने लगाया आरोप।
दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में चल रहा है न्यायालय में विवाद।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया जांच,दोनों पक्षों को कागजात लेकर थाने में बुलाया।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बे में स्थित एक दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक सप्ताह पूर्व एक पक्ष ने ताला बंदकर दिया तो सोमवार को दूसरे पक्ष ने रात में ही ताला तोड़कर दुकान पर कब्जा कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और दोनों पक्षों को थाने पर कागजात के साथ तलब किया।
मकान मालिक प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि जीयनपुर बाजार में स्थित हमारे पुश्तैनी मकान में एक दुकान लेकर किरायेदार के रूप में हरिश्चंद्र गुप्ता निवासी चकलालचंद रह रहा है और फर्जी तरीक़े से दस्तावेज तैयार कराकर अभिलेखों में हेरा फेरी कराकर कुछ हिस्सा अपने नाम करा लिया हैं। जिसका पता चलने पर मैंने उपजिलाधिकारी सगड़ी से शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने जांचों उपरांत हरिश्चंद्र गुप्ता के पक्ष में हुए आदेश को खारिज़ कर दिया। आदेश खारिज होने के बाद भी हरिश्चंद्र गुप्ता दुकान को खाली नहीं कर रहा है। आदेश निरस्त होने के बाद प्रमोद सिंह ने दुकान में ताला जड़ दिया था। जिसे सोमवार को हरिश्चंद्र गुप्ता बरसात के समय भोर में ही ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। सूचना मिलने पर अपराध निरीक्षक जीयनपुर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। अपराध निरीक्षक को हरिश्चंद्र ने बताया कि इस दुकान का मैंने बैनामा कराया है। वहीं दोनों पक्षों को पुलिस ने कोतवाली में कागजात के साथ बुलाया ।
No comments:
Post a Comment