नगर पंचायत जीयनपुर में मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली कलश यात्रा।
घर घर जाकर मिट्टी चावल किया एकत्र।
तिरंगा के साथ कलश यात्रा के दौरान लगे भारत माता के नारे गूंज उठा नगर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव के नेतृत्व में मेंरा माटी मेरा देश के तहत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्जनों लोगों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए हाथों में तिरंगा और कलश लेकर चलते हुए भारत माता वंदे मातरम आदि जैसे नारों से पूरा नगर पंचायत गूंज उठा। जहां लोगों द्वारा नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डों के प्रत्येक घरों में जाकर मिट्टी और चावल एकत्र किया जो देश के शहीदों के चरणों में समर्पित किया जाएगा। जिसको लेकर सुबह लगभग 12:00 बजे कलश यात्रा निकाली गई जो नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होते हुए समता नगर हसन पट्टी टड़वा बद्दोपुर नौसहारा आदर्श नगर आदि होते हुए नगर पंचायत पर समाप्त हुई। जो प्रत्येक घरों से मिट्टी को जब एकत्र हो जाएगी तो यह जिला मुख्यालय के माध्यम से प्रदेश और देश को भेजी जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत अक्षत और मिट्टी एकत्र की जा रही है जो प्रत्येक घरों से लेकर नगर कार्यालय पर रखी जायेगी।जब जैसा निर्देश होगा तो जिला मुख्यालय और पर भेजी जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव,एकलाख अहमद,मुन्ना यादव,राजू यादव, आलोक सिंह,विशाल यादव, राहुल कुमार आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment