तहसील परिसर में खड़ी बाइक चोरों ने उड़ाया,अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में मुकदमा देखने आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरों ने मंगलवार को चुरा लिया। काफी खोजबीन के बाद बाइक का कहीं पता नहीं चला तो बुधवार को पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
महराजगंज कोतवाली के देवारा जदीद निवासी जामवंत यादव पुत्र सरजू मंगलवार को तहसील में किसी काम के लिए अपनी बाइक से आए हुए थे। तहसील परिसर में बाइक खड़ी कर जामवंत अपना काम करने लगे। कुछ देर बाद घर जाने के लिए वह मोटरसाइकिल के पास आया तो वहा से बाइक नदारत थी। यह देख जामवंत के होश उड़ गए। उसने आसपास में काफी तलाश की। अपने परिचितों से भी बाइक के बारे में जानकारी ली। कहीं कोई पता नहीं चला तो बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली में बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment