सगड़ी तहसील के दो लेखपालों को रिश्वत लेते एंटीकरप्शन टीम ने पकड़ा।
चंदा देवी ने जमीन पैमाइश के लिए रिश्वत लेने का लगाया आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में भ्रष्टाचार निवारण आजमगढ़ और वाराणसी की संयुक्त टीम ने देवारा जदीद के लेखपाल यादवेंद्र सिंह और इस्माइलपुर गोरिया के लेखपाल रामायण भारद्वाज को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जमीन की पैमाइश के लिए पांच हजार की मांग की गई थी। आरोपित लेखपालो के विरुद्ध जीयनपुर कोतवाली में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्जकर ली गई। सगड़ी तहसील के देवारा जदीद गांव थाना महाराजगंज की काश्तकार चंदा देवी पत्नी प्रमोद ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल यादवेंद्र सिंह ने पांच हजार की मांग की थी। जमीन की पैमाइश के लिए चंदा देवी काफी दिनों से तहसील पर लेखपाल के यहां चक्कर लगा रही थी। लेकिन पैमाइश नहीं हो पाई थी।आरोप है कि लेखपाल ने कहा था की पांच हजार देने के बाद ही पैमाइश हो पाएगी। लेखपाल के हीला हवाली से चंदा देवी काफी परेशान हो गई। उसने कुछ दिन पहले इस मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र के मंडल आजमगढ़ की शाखा से किया था। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।शुक्रवार को आजमगढ़ और वाराणसी की नौ सदस्य टीम तहसील मुख्यालय पहुंची। चंदा देवी ने पांच हजार रुपये देने के लिए लेखपाल को फोन किया। लेखपाल ने तहसील पर बुलाया।महिला ने लेखपाल यादवेंद्र सिंह को पैसा दिया तो रिश्वत का पैसा उसने आशंका होने पर फेंक दिया। साथ में बैठे दूसरे लेखपाल रामायन भरद्वाज ने उठा लिया। जैसे ही रुपए लेखपाल ने उठाया टीम ने दोनों लेखपाल को दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम प्रभारी श्याम बाबू निरीक्षक आजमगढ़,राकेश बहादुर सिंह वाराणसी,नंदलाल शर्मा आजमगढ़,कौशल राय आजमगढ़,आशीष शुक्ला वाराणसी,मुकेश कुमार पटेल आजमगढ़ और आनंद कुमार यादव आजमगढ़ सहित नौ लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment