सेवानिवृत्त होने पर जीयनपुर थाने के दरोगा का हुआ विदाई समारोह।
8 महीने से जीयनपुर थाना पर थे दरोगा के पद पर कार्यरत।
जीयनपुर कोतवाली पर भव्य रुप से विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर भव्य रुप से दरोगा के विदाई समारोह का किया गया आयोजन रामायण पुस्तक देकर जीयनपुर कोतवाल ने की विदाई। अरविन्द कुमार जीयनपुर कोतवाली पर एस आई के रूप में कार्यरत थे। जिनके कर्तव्यनिष्ठा वह मधुर स्वभाव कि जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने प्रशंसा की। इस दौरान जीयनपुर थाना पर भव्य रुप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जीयनपुर कोतवाली पर कार्यरत एस आई अरविन्द कुमार की सिपाहियों से लेकर जीयनपुर कोतवाल और जीयनपुर कोतवाली में तैनात एसआई ने माल्यार्पण कर रामायण पुस्तक और अंगवस्त्रम देकर उनके कार्यशैली की प्रशंसा की।वहीं उनसे उनकी कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने के लिए लोगों को सीख दी। वर्ष 1983 बैच के अरविन्द कुमार सिपाही के पद पर भर्ती हुए वर्ष 2017 में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्य कियें वर्ष 2023 में दरोगा के पद पर कार्य किए और 13 फरवरी 2023 को जीयनपुर कोतवाली में कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हुए। जिनका भव्य रूप से जीयनपुर कोतवाली में विदाई समारोह किया गया। उनके व्यवहार कुशलता,मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण दिया गया। वही जीयनपुर कोतवाली के एस आई अरविन्द कुमार को भावभीनी बिदाई देने में जीयनपुर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह,जीयनपुर अपराध निरीक्षक अशोक कुमार दीक्षित,एसआई मायापति पान्डेय,रविन्द्र यादव,लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह,अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेंद्र पटेल,एस आई मायापति पान्डेय,एसआई रामगोपाल त्यागी,एस आई रमेश यादव,मनोज कुमार,सूर्यदेव यादव,शहादत अंसारी,ऊषा दूबे,नीलम बाजपेई,जीतेंद्र यादव,हरेकृष्ण मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment