Saturday, September 9, 2023

अजमतगढ़ चेयरमैन के पति पर मोबाइल छीनने और जान मारने की धमकी का सभासद ने दर्ज कराया मुकदमा।

अजमतगढ़ चेयरमैन के पति पर मोबाइल छीनने और जान मारने की धमकी का सभासद ने दर्ज कराया मुकदमा।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड नं08 निवासी अभिषेक राय पुत्र कैलाश पति राय ने अजमतगढ़ के अध्यक्ष के पति अजय साहनी पर मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा शनिवार को दर्ज कराया। मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभिषेक राय ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर के माध्यम से बताया की मेरे वार्ड में भंडारा था। जिसके लिए में नगर पंचायत के दो टैंकर पानी की व्यवस्था करने के लिए शनिवार को दिन में 2:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय में गया हुआ था। जहां पर अध्यक्ष की कुर्सी पर अजय साहनी बैठे थे। उनसे में निवेदन किया कि मेरे वार्ड में भंडारा है। दो टैंकर पानी की आवश्यकता है और वहीं पास में जल निगम का पानी भी है। इस पर काम करा दीजिए। सुनते ही वह भड़क गए और तुम तडाम करते हुए गाली देने लगे। साथ ही मारने का भी प्रयास किया। मेरे साथ गए सभासद पुत्र अनिल राजभर ने घटना का वीडियो बनाया तो अजय साहनी ने उसकी मोबाइल छीन लिया और मुझे जान मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस मौके पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी और सभासद भी मौजूद थे। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि अभिषेक राय की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है।वही अजमतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी ने बताया कि कई बार पैसे की मांग अभिषेक राय द्वारा किया जा रहा था न देने पर कार्यालय पर आकर हमको गाली गुप्ता दिया गया। गलत तथ्यों को बताकर हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment