दूरसंचार में आई क्रांति से विकास की राह हुई आसान::डॉ0 एच एन पटेल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी के विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने कहा कि दूर संचार के क्षेत्र में आई क्रांति के चलते विकास की राह बहुत आसान हुई। इस क्षेत्र में युवाओं के रोजगार के अवसर भी काफी बढ़ गए हैं। जीयनपुर कस्बे में मोबाइल हेल्प सेंटर का रविवार को उद्घाटन करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी नौकरियां कम होती जा रही है। जिसके चलते बेरोजगारी मुंह बाए खड़ी है। बेरोजगार युवक हताश और निराश होने लगे हैं। लेकिन दूर संचार क्रांति के चलते निजी क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं बनी है। अब बेरोजगार निजी क्षेत्र में भी तेजी से काम करके विकास कर रहे हैं।
तमाम निजी कंपनियां लोगों को रोजगार दे रही हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत जीयनपुर के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,जगदीश यादव,एहसान खान,अंगद यादव,रामसूरत यादव आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment