प्रधान पर फर्जी तरीके से भुगतान निकालने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।
ज्ञापन सौंप कर टीम गठित कर जांच की मांग।
ग्रामीणों ने लगाया पिछले प्रधान के कार्यो का फर्जी भुगतान करने पर वर्तमान प्रधान पर आरोप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भूवना बुजुर्ग के ग्राम प्रधान द्वारा 2021 से लेकर लगातार वित्तीय अनियमितता और धांधली का आरोप लगाते हुए जांच करने के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए खंड विकास कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मांग किया कि एक टीम गठित कर के विकास कार्यों की जांच की जाए। साथ ही साथ उन्होंने आरोप लगाया कि जो 8 वर्ष पहले 3 वर्ष पहले जो भी कार्य हुए हैं। उस पर और वर्तमान पर भी फर्जी भुगतान किया जा रहा है। यहां तक कि कुएं का सुंदरीकरण दिखाकर लाखों का भुगतान कर लिया गया एवं नाली जो पूर्व में बनी थी। उस पर बिना पटिया के ही भुगतान करा लिया गया। आदि कई कार्य फर्जी किए गए जिसको लेकर ग्रामीण काफी मुखर थे और टीम गठित कर जांच करने की मांग कर रहे थे।उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत की अनुपस्थिति में एपीओ को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।आरोप लगाया कि यदि खंड विकास अजमतगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से जांच में लापरवाही बरती गई तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस दौरान जगदंबा राय,कृपाशंकर राय, श्यामसुंदर,सुरेंद्र राय,अवतार, लालसा,लीलावती देवी,लालमती देवी,मनोज राय,उमाशंकर राय आदि लोग रहे।
No comments:
Post a Comment