Wednesday, August 9, 2023

जीयनपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

जीयनपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की मन्ती देवी पत्नी शिवकुमार निवासी ओलमापुर द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दी की मेरी पुत्री खेत में काम कर रही थी कि रामलाल यादव पुत्र टिलठू यादव मेरी पुत्री को पकड़ कर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगा तथा मेरी पुत्री का कपड़ा फाड़ दिया। तहरीर के आधार पर धारा 323/504/506/354 ख भादवि बनाम रामलाल यादव पुत्र टिलठू यादव निवासी ओलमापुर थाना जीयनपुर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार द्वारा किया जा रहा था। बयान पीडिता के 164 द0प्र0सं0 व अन्य संकलित साक्ष्य से मुकदमा उपरोक्त में धारा 354 ख का लोप व धारा 376AB भादवि व 5(M)/6  पास्को एक्ट की बढोत्तरी की गई। उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह द्वारा मुखबीर खास के सूचना के अधार पर मुकदमा से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामलाल यादव पुत्र टिलठू यादव निवासी ओलमापुर जीयनपुर को श्री BNRS इण्टर कालेज के पास से समय करीब  10.50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment