तहसील की दो नगर पंचायतों में फैली गंदगी देख भड़के एसडीएम।
एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता मंगलवार को तड़के ही जीयनपुर और बिलरियागंज नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था देखने के लिए गलियों में निकल पड़े। जगह-जगह फैली गंदगी और टूटी नालियों को देखकर कर्मचारियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था में सुधार आना चाहिए अन्यथा जिम्मेदारों के प्रति कड़ी कार्रवाई की जायेगी
।मंगलवार की सुबह 6:00 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी जीयनपुर के मुबारकपुर त्रिमुहानी और पावर हाउस के पास स्थित शौचालय की सफाई देखने धमक पड़े। शौचालय में गंदगी देख कर्मचारियों को डाटते हुए सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया। गलियों में निकले एसडीएम ने बाजार खास,जामेंतुलबनात, हसनपट्टी और समता नगर में कई जगह पर पड़े कूड़े और टूटी नालियों के बाबत नगर पंचायत के प्रधान लिपिक से जानकारी ली और निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था में परिवर्तन आ जाना चाहिए अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।वही उन्होंने बिलरियागंज नगर पालिका के कई वार्डो का निरीक्षण किया और जगह जगह फैली गंदगी पर नाराजी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था को तुरंत ठीक करने की चेतावनी दी।
No comments:
Post a Comment