अन्दर डीएम करते रहे सुनवाई बाहर लेखपाल के खिलाफ होता रहा प्रदर्शन।
हल्का लेखपाल पर घर गिराने की धमकी देने एव 50 हजार रुपये मांगने का आरोप।
जांच कर होगी कार्यवाही का आस्वासन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील समाधान दिवस पर शनिवार को भवारायपुर पट्टी बँका राय के दर्जनों ग्रामीणों द्वारा तहसील पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। जबकि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक व सीडीओ आदि द्वारा मीटिंग हॉल में तहसील समाधान दिवस की सुनवाई करते रहे और बाहर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया जाता रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि 100 साल से ऊपर की लगभग 22 घर बंजर जमीन में बसा हुआ है। जिसकी कुल आबादी लगभग 200 से ऊपर है। ऐसे में लेखपाल द्वारा कुछ लोगों से धन उगाही करके आबादी दर्ज कर दिया और अन्य लोगो को घर गिराने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। इसके पूर्व में भी 25 जुलाई को ग्रामीणों द्वारा तहसील समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया पर कोई कार्यवाही नही हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि राहुल शर्मा हल्का लेखपाल द्वारा जिस बंजर जमीन पर गांव की आबादी बसी हुई है। जिस पर लेखपाल द्वारा कुछ लोगों से पैसा लेकर आबादी तो दर्जकर दिया पर अन्य लोगों को उजाड़ने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस पर जमकर प्रदर्शनकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं जांच कर लेखपाल को कार्रवाई एवं गांव से स्थानांतरित करने की मांग की ।जिसको जिलाधिकारी ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में राम दरस यादव,दिनेश यादव,कंचन देवी,किरण यादव,संजय यादव, जितेंद्र यादव,सचिन यादव,लालू याद,सुनीता यादव,रुपचंद,रामकेश आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment