पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।
जीयनपुर कोतवाली में हुआ पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य चेकअप ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देश पर जीयनपुर थाना परिसर में नारायण हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने अपने स्वास्थ का चेकअप कराया। मंगलवार कि शाम 4:00 बजे नारायण हॉस्पिटल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जीयनपुर कोतवाली परिसर में किया गया। जिसमें सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने अपना चेकअप कराया। इस दौरान निशुल्क इलाज शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने इलाज के साथ पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए प्रेरित किया।
वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर पुलिस कर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य का चेकअप कराया जा सकें। इस दौरान मुख्य रूप मायापती पान्डेय,रमेश यादव,रामगोपाल त्यागी,रविंदर यादव,इंद्रेश यादव,अरुण गौतम,ज्योति सिंह,राजेश कुमार,प्रदुमन यादव,अभय शर्मा,सुरेश यादव,बंदना गौतम,रोशनी पांडे,नीलम बाजपेई,जितेंद्र यादव,उषा दुबे,नित्यानंद यादव,मनोज कुमार,महबूब आलम,ममता यादव,संदीप सोनकर सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment