15 अगस्त के दिन सभी स्कूलों और सरकारी संस्थाओं पर फहराया गया तिरंगा झंडा ।
स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल भारत माता की जय के लगाए नारे ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सभी स्कूलों और सरकारी संस्थाओं पर 15 अगस्त के दिन झंडा फहराया गया। वहीं सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत,कजरी गीतों पर सबका मन मोह लिया। वही चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ के बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के साथ अजमतगढ़ नगर का भ्रमण किया।वही विशाल हेल्थ क्लब के द्वारा झंडा फहराया गया।वही सरकारी संस्थाओं जीयनपुर कोतवाली, तहसील सगड़ी, रजिस्ट्री ऑफिस सगड़ी पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था। अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायत के स्कूलों में बच्चों के साथ झंडा फहराया गया।जिसमें महुलिया ग्राम प्रधान दीपक यादव,कुदारन तिवारी ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव उर्फ छोटू , ग्राम प्रधान मिर्जापुर विजय यादव उर्फ शंभू ,राजूपट्टी ग्राम प्रधान मनोज चौरसिया,चाँदपार ग्राम प्रधान हाशिम उर्फ भूट्टू, टेंकन गाढ़ा प्रधान महेंद्र प्रताप,प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप पान्डेय, सुखमदत्त नगर प्रधान सुनील कुमार, ढोलीपुर ग्राम प्रधान महमूद खान ने अपने ग्राम पंचायतों में स्कूल के बच्चों के साथ झंडा फहराया और बच्चों में मिठाइयां बाटी। सेंट जोसेफ स्कूल जीयनपुर के प्रबंधक साहिल यादव के स्कूल के बच्चों ने झंडारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम के दौरान देश प्रेम के गीतों से सबका मन मोहा। इस दौरान चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल प्रबंधक छेदीलाल गुप्ता,उप प्रबंधक प्रवीण गुप्ता,प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह,ज्योत्सना गुप्ता,सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक शाहिल यादव,एम,एस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ0 एस0एन0 सिंह,प्रबंधक चन्द्रशेखर सिंह,टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल चांदपार जीयनपुर के प्रबंधक उमाशंकर यादव व समाज सेवी सलीम खान,विशाल यादव समाज सेवी आदि लोगों ने अपने-अपने संस्थाओं पर तिरंगा झंडा फहराया।
No comments:
Post a Comment