Thursday, July 27, 2023

एसडीएम फूलपुर के खिलाफ सगड़ी के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी।

एसडीएम फूलपुर के खिलाफ सगड़ी के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी। 

फूलपुर के अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी के अध्यक्ष वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में गुरुवार को वकीलों ने फूलपुर के उपजिलाधिकारी के विरोध में सगड़ी तहसील परिसर में प्रदर्शन किया,जमकर नारेबाजी करते हुए न्यायिक कार्यो से विरत रहे। पुस्तकालय सभागार में गुरुवार को अधिवक्ता समिति सगड़ी की बैठक वेद प्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन करते हुए समिति के मंत्री आशीष कुमार मिश्रा ने कहा कि फूलपुर के उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं से जो दुर्व्यवहार किया है। वह नाकाबिले बर्दाश्त है। वहां के अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में हमें भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए और इसका प्रबल विरोध करना चाहिए। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके बाद वकीलों ने पूरे तहसील परिसर में फूलपुर के एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्यो से विरत रहे। प्रदर्शन करने वालों में ओंकारनाथ त्रिपाठी, सूर्यभान यादव,शहाबुद्दीन खान, अनिल सिंह,मणिकेश्वर मिश्र, सूर्यभान सरोज,दुर्गेश तिवारी, अभिनाश राय,चंद्रप्रकाश,सन्तोष कुमार,संजय कुमार,प्रेम शंकर यादव की आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment