Saturday, July 8, 2023

खंड शिक्षा अधिकारी के विदाई समारोह में भाव विभोर हुए शिक्षक।

खंड शिक्षा अधिकारी के विदाई समारोह में भाव विभोर हुए शिक्षक।

स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बीआरसी केंद्र अजमतगढ़ पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में अजमतगढ़ ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह का स्थानांतरण देवरिया होने पर शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अजमतगढ़ ब्लॉक में लगभग 1साल तक खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा इस ब्लॉक में जो शिक्षकों का सहयोग मिला वह बहुत ही सराहनीय रहा। आगे उन्होंने कहा बच्चे एक गीली मिट्टी के समान है जैसे आप उनको संवारेगे वैसे बन जाएंगे। शिक्षा के बल पर ऊंचे से ऊंचे पदों पर पहुंचा जा सकता है। शिक्षा से बढ़कर कोई बड़ी दौलत नहीं होती। इस दौरान शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। शिक्षकों के प्रति सहयोग की भावना रही। हम लोगों को गार्जियन के स्वरूप दिशा निर्देश देते थे। कहीं भी उनका सहयोग होता था तो सहयोग भी करते थे। शिक्षकों की कोई भी समस्या होती थी उसका गंभीरता पूर्वक निदान करते थे। ऐसे खंड शिक्षा अधिकारी का मिलना मुश्किल है।इस मौके पर अनिल मिश्रा, सतीश,शम्भू नाथ सिंह,राजमणि शर्मा,केदार यादव,रामसिंह, धनंजय सिंह,पंकज सिंह,जर्रार हुसैन,अवधेश यादव,कमल नयन यादव,राजेंद्र मौर्य,कुसुम पांडेय, विमल प्रकाश,नीतू भारती, प्रियंका,अंशु राय,नूर आलम, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा माधुरी,होमा परवीन, सतीश सिंह,जसवंत कुमार,संजय यादव,नीरज यादव,जगदीश श्रीवास्तव,सुनील सिंह कार्यक्रम का संचालन डा0 हरिकेश मिश्रा ने किया।

No comments:

Post a Comment